सियासत

भ्रामक विज्ञापन मामला : बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा -आपके जवाब से हम संतुष्ट नहीं

 दिल्ली :- आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा है कि वो पंतजलि के जवाब से संतुष्ट नहीं है। योगगुरु बाबा रामदेव सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए हैं। उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बाबा रामदेव को अदालत में पेश होने का समन जारी किया था। 

अदालत ने पतंजलि और आचार्य बालकृष्ण को अदालत के नोटिस का जवाब नहीं देने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव की ओर से सीनियर वकील बलवीर सिंह पेश हुए।पंतजलि विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने सुनवाई की। जस्टिस कोहली ने पूछा कि बाबा रामदेव और दूसरे अवमाननाकर्ता का हलफनामा कहां है? पतंजलि के वकील ने जवाब दिया कि वे कोर्ट के अंदर हैं, भीड़ के कारण हम उन्हें यहां नहीं लाए।जस्टिस कोहली ने पूछा कि बाबा रामदेव के जवाब के बारे में क्या कहना है? वकील ने जवाब दिया कि प्रतिवादी 5 कंपनी है और प्रतिवादी 6 प्रबंध निदेशक है। जस्टिस कोहली ने कहा हम 27 फरवरी के आदेश के पैरा 9 को देख रहे हैं और यह इस बारे में था कि कंपनी और प्रबंधन के खिलाफ अवमानना क्यों नहीं होनी चाहिए और फिर उस हलफनामे को दाखिल न करने का आदेश दिया जाए

पतंजलि की सफाई
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि आयुर्वेद ने एक हलफनामे में बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि पतंजलि का इरादा केवल इस देश के नागरिकों को अपने उत्पादों का उपयोग करके स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। आगे कहा गया है कि पतंजलि की खोज आयुर्वेद के माध्यम से जीवनशैली से संबंधित चिकित्सा जटिलताओं के समाधान प्रदान करके देश के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे पर बोझ को कम करना था। नवंबर 2023 में, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद से आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के खिलाफ भ्रामक दावों और विज्ञापनों को रोकने के लिए कहा था. पतंजलि ने अदालत को आश्वासन दिया था कि वह कोई बयान या निराधार दावा नहीं करेगी.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal, 2 April 2024: मेष से मीन तक कैसा रहेगा 12 राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन...पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 April 2024: आपका आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए किन उपायों को अपनाना लाभकारी रहेगा, इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 2 अप्रैल, मंगलवार को आपका दिन कैसा राशेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. मेष राशि

आज का दिन आपके निजी जीवन और व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। मन लगाकर कार्य करें तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। सुबह सुंदरकांड का पाठ करें और बंदर को गुड़ चने अथवा केला दें।

2. वृष राशि

आपके कार्य क्षेत्र में चल रहे अवरोध समाप्त होंगे और आपको अच्छे प्रोजेक्ट भी मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

3. मिथुन राशि

कठिन परिस्थितियां आपके जीवन को प्रभावित कर सकती हैं परंतु आप अपना कार्य निष्ठा से करते रहें। किसी आध्यात्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार कर दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें क्योंकि परिस्थितियां हर समय एक जैसी नहीं होती इसलिए अच्छे दिन भी आएंगे। माता-पिता का सम्मान करें। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को आता या चावल या चीनी दान करें।

5. सिंह राशि

शिक्षक और व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ने के योग हैं।आपकी क्षमताओं को साबित करने का मौका मिलेगा.. सुबह सूर्य देव को जल दें और गाय को रोटी व गुड दें।

6. कन्या राशि

परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण मन परेशान रह सकता है। बिना वजह किसी की गवाही न दें और ना ही बिना वजह के कार्यों में उलझे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

7. तुला राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। निजी और व्यावसायिक जीवन में अपने लक्ष्य को तय करने की दिशा में कदम बढ़ाने का उचित समय है। किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

आपकी ऊर्जा आज बहुत अच्छी रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीच मंत्र का जप करें।

9. धनु राशि

किसी मित्र या रिश्तेदार के यहां जाकर आपको सुकून मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह गाय को 4 रोटी हल्दी लगा करके दें। बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

अधिकारियों के साथ आपके रिश्तें सुधरेंगे। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

किसी मित्र और रिश्तेदार की वजह से परेशान रह सकते हैं  माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

12. मीन राशि

प्रतिष्ठा बढ़ेगी आपको भविष्य का लक्ष्य पूर्ण करना है अतः इस दिशा में परिश्रम करें। जीवन में एक नई शुरुआत आपका इंतजार कर रही है। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

और पढ़ें ...

शुरू करे ये बिजनेस नही पड़ेगी दुकान की ज़रूरत और न ही गोदाम की, 50 हजार लगाओ और कमाओ 1.5 लाख हर महीने, जानिए कैसे

दिल्ली :  भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था में से एक देश बन चुका है ऐसे में लोग अपने शानदार बिजनेस आइडिया से कई रुपए कमा रहे हैं। ऐसे में आप भी एक अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं और अपने पूरे सपनों को साकार कर सकते हैं जिसके लिए आपको थोड़ी फंडिंग की आवश्यकता होगी जिससे आप महीने के डेढ़ लाख रुपए तक कमा सकते हैं देश में हजारों लोग अपना स्वयं का धंधा करते हैं जिसे सफलतापूर्वक बिजनेस बनाने के लिए महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होता है।

ऐसा कोई भी बिजनेस नहीं है जहां आपको पैसों की आवश्यकता नहीं होगी लेकिन आज हम आपको ऐसे बिजनेस बताने वाले हैं जिसे आप मात्र ₹50000 से शुरू कर सकते हैं आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया बताने वाले हैं जिसे आप करते हैं तो आपको कई गुना मुनाफा होगा और यह बिजनेस आइडिया ऐसे आईडिया है जिसके लिए आपको किसी भी दुकान अथवा जगह खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कपड़ो का काम 

यदि आप कपड़ों का काम शुरू करते हैं तो आपके लिए यह बिजनेस एक सफलतापूर्वक बिजनेस होगा क्योंकि हमारे भारत देश में हर त्यौहार बिना कपड़ों के अधूरा होता है तो ऐसे में आप भी देश में मौसम के अनुसार और सीजन के अनुसार मार्केट में नए-नए कपड़ों को ला सकते हैं जिससे आपके पास काफी ज्यादा भीड़ लग जाएगी और आपका बिजनेस चल पड़ेगा।

देश के किसी ने किसी कोने में हर दिन एक नया त्यौहार होता है ऐसे में कपड़ों की मांग लगातार बनी रहती है यदि आप ₹50000 से अपने इस कपड़े के व्यवसाय को शुरू करते हैं तो आप इस बिजनेस से महीने के ₹80000 तक कमा सकते हैं।

ट्यूशन या ऑनलाइन क्लास 

यदि आप एक सादा एवं सरल व्यवसाय ढूंढ रहे हैं तो आप ट्यूशन पढ़ना शुरू कर सकते हैं और आप घर बैठे स्वयं के स्थान से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं क्योंकि आप इसे ऑनलाइन के माध्यम और ऑफलाइन के माध्यम दोनों तरीके से पढ़ सकते हैं जिससे आपको अच्छी इनकम होगी।

आज के समय यदि आपको किसी सब्जेक्ट अथवा क्षेत्र की अच्छी जानकारी है तो आप लोगों को सीखने के लिए ट्यूशन का आईडिया सही होगा क्योंकि आपको इस बिजनेस में ज्यादा निवेश की आवश्यकता नहीं होती बस आपको ही खबरों की आवश्यकता होती है जहां आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

वेडिंग प्लानर या इवेंट मैनेजर

यदि आप एक सफलतापूर्वक बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके लिए एक वेडिंग प्लानर इवेंट मैनेजर बना शानदार फील्ड वाला बिजनेस होगा क्योंकि आपको इसके लिए अपने दिमाग की क्रिएटिविटी दिखाते हुए विवाह कार्यक्रम में कई सारी चीज आयोजित करके अपना बिजनेस प्रारंभ कर सकते हैं।

शुरुआती समय में आपको थोड़े पैसों की आवश्यकता होगी लेकिन यदि आप इस काम में माहिर हो जाते हैं तो इसके बाद आपको इसका अच्छा खासा रिटर्न मिलने वाला है शादी की योजना इवेंट मैनेजमेंट में अन्य बिजनेस के भी शुभ अवसर मिलते हैं इसमें खानपान कैटरिंग कहलाता है यदि किसी के साथ आप फोटोग्राफी सजावट में भी भाग ले सकते हैं।

और पढ़ें ...

घर में AC चलाकर सो घर में AC चलाकर सोने वाले हो जाये सावधान, एक ही परिवार के चार लोगों की ददनाक मौत...जानिए कैसे हुई घटना

गुजरात। घर में एसी चलाकर सोने वाले सावधान हो जाएं! गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले की द्वारका सिटी के एक मकान के एसी में ओवरहीट होने से आग लग गई। यह आग पूरे घर में फैल गई और इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में एक मकान में आग लगने के एक बच्चे सहित एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवन उपाध्याय (39), उसकी पत्नी तिथि (29), बेटी ध्याना और मां भवानीबेन (69) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इंस्पेक्टर टी.सी. पटेल ने बताया कि द्वारका शहर में आदित्य रोड पर स्थित मकान की पहली मंजिल पर रविवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे आग लगी, उस समय परिवार के पांच सदस्य सो रहे थे। उन्होंने बताया आग लगने के बाद घर की बिजली कट जाने होने की वजह से परिवार के लोग अंधेरे के कारण दरवाजा नहीं ढूंढ सके, जिसके कारण वे बाहर नहीं आ पाए।

दमकल कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी बीच घर में धुआं भर जाने से मकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसकी 8 महीने की बेटी और उसकी मां बेहोश पड़ी हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटेल ने बताया कि व्यक्ति की दादी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में सो रही थीं और वह इस दौरान सुरक्षित बच गईं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि एयर कंडीशनर के अत्यधिक गर्म होने के बाद उसमें विस्फोट होने के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ आग लगने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

शराब घोटाला: केजरीवाल को नहीं मिली राहत...कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में दिया है। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब से बतौर मुख्यमंत्री जेल से वह अपनी सरकार चला रहे हैं। पेशी के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा-‘पीएम जो कर रहे हैं ठीक नहीं कर रहे हैं’।

ईडी ने सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और घुमा-फिरा कर जवाब दे रहे हैं। ईडी न यह भी कहा कि वह अपना मोबाइल भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

28 मार्च को अदालत ने उनकी हिरासत को 1 अप्रैल तक चार और दिनों के लिए बढ़ा दिया था। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ थीम के तहत रविवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एक बड़ी रैली आयोजित की और जल्द उन्हें रिहा करने की मांग की थी।

.दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका 3 को सुनवाई

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख भी किया है। यह तर्क देते हुए कि जांच एजेंसी ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा था। सुनवाई 3 अप्रैल को फिर शुरू होगी।

और पढ़ें ...

New Rules: आज देश भर में हुए ये 6 बड़े बदलाव...जानें कैसे आपकी जेब पर होगा सीधा असर

नई दिल्ली: -  आज यानी 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई बदलाव हुए हैं. हर महीने की शुरुआत में कई नए नियम (Rules Changes From April 1, 2024) लागू किए जाते हैं. इस महीने की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम (New Rules April 2024) लागू हो गए हैं जो कि सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. ये नियम एलपीजी सिलेंडर के रेट, फास्टैग, पैन-आधार लिंकिंग, नेशनल पेंशन सिस्टम और इंश्योरेंस से जुड़े नियम शामिल हैं. चलिए एक-एक करके जान लेतें हैं कि ये नियम किस तरह आपके दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं.

 न्यू टैक्स रिजीम डिफॉल्ट रुप से लागू

केंद्र सरकार ने आज यानी 1 अप्रैल, 2024 से नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) को डिफ़ॉल्ट सेटिंग के रूप में लागू कर दिया है. इसका मतलब यह है कि जब तक आप स्पष्ट रूप से ओल्ड टैक्स रिजीम नहीं चुनते हैं, आपके टैक्स का मूल्यांकन ऑटोमेटिक रूप से नई टैक्स सिस्टम के तहत  किया जाएगा. वित्त मंत्री सीतारमण ने अंतरिम बजट 2023 पेश करते हुए इनकम टैक्स रिजीम (Income Tax Regime) से जुड़े नियमों में बदलाव किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि नई कर व्यवस्था में वित्त वर्ष 2024-25 (AY 2025-26) के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके साथ ही  नए इनकम टैक्स रिजीम (Income Tax Regime) के तहत टैक्स रिबेट की सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया गया है.

न्यू टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख रुपये से कम आय वालों को इनकम टैक्स से पूरी तरह छूट है.इसके अलावा न्यू टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए टैक्स में छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की गई थी. हालांकि, न्यू टैक्स रिजीम में आपको इनकम टैक्स में छूट और कटौतियों का बेनेफिट नहीं मिल पाएगा.  टैक्सपेयर्स अपने फायदे के हिसाब से अब भी ओल्ड टैक्स रिजीम को चुन सकेंगे. 

बिना केवाईसी वाला FASTag होगा डिएक्टिवेट

आज 1 अप्रैल 2024 से फास्टैग (Fastag) से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग यूजर्स के लिए KYC अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की थी,जो कि अब खत्म हो चुकी है. अगर आप इस तारीख तक केवाईसी अपडेट (FASTag KYC Update) नहीं कराया है तो अब आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. NHAI ने घोषणा करते हुए कहा था कि 'वन व्हीकल, वन फास्टैग' (One Vehicle One FASTag) पहल के तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. वहीं, FASTag के लिए KYC नहीं होने पर आपको दोगुना टोल (Toll Tax) चुकाना पड़ सकता है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट में कटौती

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी सिलेंडर के रेट में कटौती की घोषणा की है. आज यानी 1 अप्रैल को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर (LPG Cylinder Price Cut) की कीमतें 32 रुपये तक कम हो गई है. जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट 30.50 रुपये घटकर 1764.50 रुपये हो गया है, जो पहले  1795 रुपये था. वहीं, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 31.50 रुपये घटकर 1717.50 रुपये हो गया है. जबकि चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 30.50 रुपये कम होकर 1930 रुपये और कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत  32 रुपये कम होकर 1879 रुपये हो गई है.

पैन-आधार लिंक करने पर देना होगा जुर्माना

सरकार ने  पैन कार्ड (Pan Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. पैन को आधार से लिंक (Pan-Aadhaar Link) करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की गई थी. अगर आपने इस डेडलाइन तक  पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो अब आपका पैन नंबर (Pan Number) डीएक्टिवेट हो जाएगा. इतना ही नहीं, 1 अप्रैल के बाद पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा. 

EPFO ने PF Balance के नियमों में किया बदलाव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 1 अप्रैल 2024 से प्रोविडेंट फंड बैलैंस (PF Balance) को मैनेज करने के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसफर सिस्टम  लागू  किया है. इसका मतलब यह है कि नौकरी बदलने के समय पीएफ बैलेंस को ट्रांसफर करना अब आसान हो गया है. इसके तहत अब जॉब चेंज करने पर आपका पुराना पीएफ बैलेंस ऑटोमेटिक रूप से नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. इससे पीएफ अकाउंटहोल्डर्स को बड़ी राहत मिलेगी.

NPS में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रोसेस शुरू

पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस (NPS) को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत PFRDA ने आज यानी  1 अप्रैल से सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (CRA) तक एक्सेस के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस शुरू किया है. इसका मतलब है कि एनपीएस से जुड़ने वाले नए मेंबर और पुराने मेंबर को अब टू फैक्‍टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से होकर गुजरना होगा. रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कहा कि अब  टू फैक्‍टर ऑथेंटिकेशन के बिना किसी को भी NPS अकाउंट में लॉग इन की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस नए कदम के बाद अब यूजर्स को आधार बेस्‍ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस अपनाना होगा.

और पढ़ें ...

महंगाई से जनता को मिली बड़ी राहत...कम हुए LPG सिलेंडर के दाम...जानिए क्या है नया प्राइस

दिल्ली :- एक अप्रैल से देश के लोगों को बड़ी राहत मिली है. क्योंकि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 32 रुपये तक की कटौती की गई. यह कटौती अलग-अलग शहरों में की गई है. एक अप्रैल से देश के अलग-अलग शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस  सिलेंडर (gas cylinder )की कीमतों में 30-32 रुपये तक की कटौती की गई है

कमर्शियल गैस सिलेंडर(gas cylinder ) की कीमते कम होने और नई दरें लागू होने के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1764.50 पैसे हो गई है. जबकि कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर अब 1879 रुपये में मिलेगा. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1717.50 पैसे हो गई है और चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1930 रुपये में मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर भी मिल रही है कि एक अप्रैल से पांच किलोग्राम एफटीएल की कीमतों में भी कमी की गई है

कीमत कम होने का था अनुमा

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत निर्धारित करती है. इसलिए माना जा रहा था कि एक अप्रैल को सिलेंडर की नई कीमतें फिर से जारी हो सकती है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह माना जा रहा था कि इस बार सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले महिला दिवस के दिन पीएम मोदी ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का एलान किया था

लखनऊ, जयपुर, पटना के नए दाम

इसी तरह लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1877.50 रुपये, आगरा में 1811.50 रुपये, जयपुर में 1786.50 रुपये में मिलेगा. उधर गुरुग्राम में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1770 रुपये का मिलेगा. लुधियाना में यह 1835.50 रुपये, पटना में 2039 रुपये में मिलेगा.लोकसभा चुनाव के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है. इससे पहले महिला दिवस के दिन केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कमी का ऐलान किया था. अभी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 803 रुपये का मिल रहा है. वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये सब्सिडी मिलती है. ऐसे में उन्हें 503 रुपये में सिलेंडर मिलता है.

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang: 1 अप्रेल का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, जानिए आज का पंचांग

Aaj ka Panchang :-  सोमवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। ऐसे में अगर आप भी को कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं, तो आज का पंचांग (01 April ka Panchang) में पढ़ें कि इस दिन काम करने का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) क्या है। साथ ही जानें राहुकाल (Rahukal), गुलिक काल (Gulik kal) क्या कह रहा है। पढ़ें आज 01 अप्रेल का पंचांग। (01 April ka Panchang)

   विक्रम संवत: 2080 नल

शक संवत 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत – फाल्गुन

   दिन – 

सोमवार

   तिथि (Tithi) 

कृष्ण पक्ष – सप्तमी  – 21:09 तक रहेगी। इसके बाद  अष्टमी लग जाएगी।

   नक्षत्र 

मूल – 23:12 तक रहेगी. इसके बाद पूर्वा आषाढ़ लग जाएगी।

   योग –  वरीयान् – 20:29  तक  रहेगा. इसके बाद परिघा रहेगा।

   सूर्य और चंद्रमा का समय 

सूर्योदय का समय- 6:11

सूर्यास्त का सयम- 18:38

चन्द्रोदय का समय – 2 अप्रेल 01:27

चन्द्रास्त का समय – सुबह 10:34

   अशुभ काल (Ashubh Kaal) 

राहू काल 07:44 से 09:18 

यम गण्ड –  10:51 से 12:25 

गुलिक –01:59 से 15:32 

दुर्मुहूर्त –12:50 से 13:40

वर्ज्य – 31  मार्च 07:02 से 31  मार्च 08:39 बजे तक  

दिशा शूल –पूर्व

   शुभ काल (Shubh Kaal) 

अभिजीत मुहूर्त – 12:00 से 12:50 

ब्रह्म मुहूर्त – 1  अप्रेल को 04:39 

शुभ मुहूर्त – 1  अप्रेल 12:01 से 12:49

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: 1 अप्रैल को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 1 April 2024: मार्च का महीना कई राशि के लोगों के लिए उत्तम रहा तो कुछ राशियों के लिए कठनाइयों से भरा रहा। हालांकि, मार्च का महीना समाप्त हो गया है और अप्रैल के महीने की शुरुआत हो गई है। इस माह का पहला दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल के माध्यम से बताया है। आज यानी 1 अप्रैल का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए 1 अप्रैल 2024 का राशिफल  और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आप अपने साहस और हिम्मत के बल पर सब कुछ पाएंगे। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

2. वृष राशि

आपके जीवन और रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें। मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

3. मिथुन राशि

व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बावजूद आपकी प्रतिष्ठा कायम रहेगी। गाड़ी धीमे चलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

जीवन कई बार विरोधी सक्रिय हो सकते हैं परंतु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपके मित्र, सहयोगी और अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन करा दें।

5. सिंह राशि

निर्माण कार्य की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। बिना वजह आलस के कारण कुछ विषयों से दिमाग भटक सकता है। नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। सुबह सूर्य को रोली डालकर जल दें और गरीब को भोजन करा दें।

6. कन्या राशि

घर और कार्य स्थल पर संयम से काम लें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। सफलता के निकट पहुंचकर कार्यों को अधूरा छोड़ने से बचें। किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बुद्ध के बीच मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज परिश्रम ही आपके जीवन का आधार रहेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें अपना मन अवश्य लगेगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपके सहयोगी और अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसे बीमारी से उबरने का समय आ गया है। सुबह सुंदरकांड का पाठ करें और बंदर को गुड़, चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। अगर आप कोई खिलाड़ी हैं तो आज का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

रिश्तो में निकटता आएगी और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी भी फैसले को लेने से पहले परिवार के लोगों की सलाह अवश्य लें। अगर आपको जमीन या प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो आज का दिन रुक जाए। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शाम को शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

अगर आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं तो राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

12. मीन राशि

आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना के कार्य फलीभूत होंगे। लंबी प्रतीक्षा के बाद आपको मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

और पढ़ें ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से किया सम्मानित...PM मोदी समेत ये नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को आज भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आडवाणी को घर जाकर उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और  आडवाणी के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी खराब स्वास्थ्य के चलते शरीक नहीं हो पाए थे। जिसके बाद उन्हें उनके दिल्ली वाले आवास में जाकर यह सम्मान से नवाजा गया।

बता दें कि भारतीय राजनीति के पुरोधा आडवाणी ने सात दशकों से अधिक समय तक अटूट समर्पण और असाधारण कौशल के साथ देश की सेवा की है। वर्ष 1927 में कराची में जन्मे, श्री आडवाणी 1947 में विभाजन की पृष्ठभूमि में भारत चले आए। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने दृष्टिकोण के साथ, उन्होंने पूरे देश में दशकों तक कड़ी मेहनत की और सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन किया। जब आपातकाल ने भारत के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया था तब उनके अंदर के अदम्य योद्धा ने इसे अधिनायकवादी प्रवृत्तियों से बचाने में मदद की।

5 विभूतियों को मिला भारत रत्न

 

साल के शुरुआत में ही भारत रत्न के लिए 5 विभूतियों को चुना गया था। इसमें पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, एस स्वामीनाथन अय्यर, बिहार के पूर्व सीएम कर्पुरी ठाकुर और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी का नाम शामिल था। आडवाणी को छोड़ दें तो बाकी 4 विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। उनके परिवार की तरफ से यह सम्मान राष्ट्रपति से ग्रहण किया गया। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पहले ही तय था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 31 मार्च यानी आज घर जाकर इस सम्मान से सम्मानित करेंगी।

और पढ़ें ...

जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम...अप्रैल में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद...देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली : नए वित्त वर्ष की शुरुआत 1 अप्रैल 2024 से होने जा रही है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल महीने में बैंकों में होनेवाले छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की है. साथ ही अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को होने वाली बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं. अगर आपको अप्रैल में बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम करवाना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्‍ट जरूर देख लें. नहीं तो आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक सकते हैं.

अप्रैल 2024 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां:
7 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
13 अप्रैल 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे.
14 अप्रैल 2024: रविवारके चलते देश भर में बैंक रहेंगे.
21 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
27 अप्रैल 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे.
28 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे.

इन त्योहारों में रहेंगे बैंक बंद
1 अप्रैल 2024: सालाना अकाउंट क्लोजिंग की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
5 अप्रैल 2024: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात उल विदा के मौके पर तेलंगाना,जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
9 अप्रैल 2024: गुड़ी पड़वा / उगाड़ी फेस्टिवल / तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर,

हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
10 अप्रैल 2024: रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
11 अप्रैल 2024: ईद या ईद उल फितर के मौके पर चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
15 अप्रैल 2024: बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के अवसर पर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
17 अप्रैल 2024: रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद,अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची,शिमला, मुंबई, जयपुर.

कानपुर,लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे
20 अप्रैल 2024: गरिया पूजा के दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.

और पढ़ें ...

सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा...मां समेत 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक घरेलू सिंलेडर फटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मरने वालों में एक महिला और तीन बच्चे बताए जा रहे हैं. धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवारें भी टूट गई. वहीं, धमाके की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहल उठा.

आसपास के कई मकानों की दीवारों में भी दरारें पड़ गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घटना देवरिया के भलुअनी कस्बे की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में आज यानी शनिवार सुबह करीब 6 बजे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. सिलेंडर में धमाका उस समय हुआ जब महिला अपने पति के लिए चाय बनाने किचन में गई थी. उस समय महिला का पति कमरे से बाहर था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई.

इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता महिला और बच्चे बुरी तरह से झुलस चुके थे. पुलिस के मुताबतिक डुमरी गांव निवासी शिव शंकर गुप्ता (35) की पत्नी आरती देवी रोजाना की तरह आज भी सुबह सोकर उठी थी. सुबह जगने के बाद वह पति और बच्चों के लिए चाय बनाने कई थी. आरती ने जैसे ही चाय का पैन चूल्हे पर रखकर गैस जलाया तो रेगुलेटर में आग लग गई.

रेगुलेटर में आग लगती देख आरती ने शोर मचाया, लेकिन तभी सिलेंडर में धमाका हो गया और घर में आग लग गई. इस दौरान कमरे में सो रहे तीन बच्चे आंचल (14), कुंदन (12) और सृष्टि (11) आग की चपेट में आ गए. कमरे में आग इतनी तेजी से फैली की किसी को भी बाहर निकलने के मौका नहीं मिला.

और पढ़ें ...

ग्राहकों से धोखा, जेब काटकर भर रही अपना खजाना...पैसे ले रहे 30 दिन का और रिचार्ज कर रहे 28 दिन का, पढ़ें पूरी खबर…

 नई दिल्ली। आप सभी लोगों को पता है कि महीना 30 या 31 दिन का होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये टेलीकॉम कंपनिया पैसे तो पूरे महीने का लेते है, किंतु वैलेडिटी प्लान 28 दिन का देते है। क्या इसके पीछे कोई टेक्नीकल इश्यू है या फिर ऐसा करके कंपनियां आपके साथ कोई बड़ा धोखा कर रही हैं। तो आइए आज हम आपको बताते है कि कैसे ये टेलीकॉम कंपनियां चालाकी करके आपकी जेबे खाली करने में लगी हुई हैं।

 क्यों होते है वैलेडिटी प्लान 28, 56 या 84 दिन के-
भारत में कंपनियों द्वारा 28 दिन का वैलेडिटी प्लान दिया जाता है। पहले कुछ ही कंपनियों द्वारा 28 दिन के प्लान दिये जाते थे, लेकिन अब सभी कंपनियों के प्लान की वैलेडिटी एक जैसी ही होती है। इस तरह के प्लान की वजह से ग्राहकों को एक साल में 12 रिचार्ज की जगह 13 रिचार्ज कराने पड़ते हैं। 28 दिन के प्लान के कारण जिस महीने में 30 दिन होता है उसमें 2 दिन और अगर 31 का महीना होता है तो 3 दिन शेष बच जाता है। अगर फरवरी का महीना 28-29 का हो तो भी 28-29 दिन पूरे साल में अतिरिक्त मिल जाते है। जिससे एक एक्स्ट्रा रिचार्ज आपको करना पड़ता है। इस तरह कंपनियों को हर साल एक महीने के अधिकतम रिचार्ज का फायदा होता है। हालाँकि बीएसएनएल द्वारा अभी भी 30 दिन का प्लान दिया जाता है।

नहीं आया ट्राई का अपडेट-

टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन का प्लान देने को लेकर कुछ महीनों पहले कहा गया था कि इसके लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। लेकिन अभी तक इस संबंध में ट्राई से कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनियों का रिचार्ज (मोबाइल रिचार्ज प्लान) पहले की तरह 28-28 दिन का ही चल रहा है। जिसके कारण ग्राहकों को साल में 12 के जगह 13 रिचार्ज कराने पड़ते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 31 March 2024: आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत...पढ़ें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 31 March 2024: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 57 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। आज के दिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

वृष-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल जायेगी। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मिथुन-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई नई स्टोरी लिखने के लिए मिल सकती है। आपका करियर

नए रूप में उभरेगा। आपके साथ सब कुछ ठीक बना रहेगा। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कर्क-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आज आलस और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 8

कन्या-

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

तुला-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप काम को करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। आज मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मन भी मजबूत रहेगा। आपके मन की शंका भी दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। बातचीत और भाषण कला में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा। आज के दिन माता-पिता का आशीर्वाद लें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 7

धनु-

आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, जिसमें आप सफल होंगे। आज आपको कुछ अवसरों का फायदा मिलेगा। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको फायदा होगा। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। नए कारोबार की रूपरेखा बना सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। माता से सुख मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मकर-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। मन में किसी मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आज आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुंभ-

आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। आज आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज खुद को फीट महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों से मुलाकात होगी। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 2

मीन-

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। आज आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत से काम निश्चित तौर पर पूरे होंगे। आज बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

किराए के बंगले में OTT के लिए चल रही थी अश्लील फिल्मों की शूटिंग...कई राज्यों के युवक-युवतियां पकड़े गए...जानिए फिर क्या हुआ

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लोनावला में पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। यहां एक किराए के मकान में अश्लील वीडियो शूट किया जा रहा था। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मौके से 15 युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। इसके अलावा विला किराए पर देने वाले तीन लोगों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लोनावला में अर्णव विला नाम का एक बंगला किराए पर लिया गया था। जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो अफसरों ने अपने स्तर से जानकारी करवाई। इसके बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस ने अर्णव विला पर छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान 15 से अधिक लोग आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस की मानें तो इस गिरोह के लोग अश्लील वीडियो बनाने का काम करते हैं। पकड़े गए 15 लोगों में पांच युवतियां भी शामिल हैं।सभी देश के अलग-अलग राज्यों से हैं। मौके से कैमरे और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। इसके साथ विला के मालिक सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

 
और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव 2024: BJP ने किया घोषणा पत्र समिति का गठन...इन्हे बनाए गए अध्यक्ष...सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल

नई दिल्ली।  भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को घोषणापत्र समिति का ऐलान कर दिया है।घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को घोषणापत्र समिति में स्थान दिया गया है।

 देखें सूची:-

 

और पढ़ें ...