प्रदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर आगमन, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर आगमन, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत।

 

 

 

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला मुख्यालय जशपुर पहुंचे, जहां पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आमजनों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर जनजातीय समुदाय के सदस्यों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इसके अलावा सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह सहित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें...