ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी कार्रवाई,लंबे समय से अनुपस्थित 06 संविदा कर्मचारियों को किया बर्खास्त

ब्रेकिंग जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी कार्रवाई,लंबे समय से अनुपस्थित 06 संविदा कर्मचारियों को किया बर्खास्त

जशपुर

जिले में प्रशासनिक सख्ती के तहत कलेक्टर रोहित व्यास ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत 06 संविदा कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया है। ये सभी कर्मचारी बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित थे और विभागीय निर्देशों के बावजूद कार्य पर नहीं लौटे।

सेवा से पृथक किए गए कर्मचारियों में शामिल हैं:

श्रीमती पुष्पा टोप्पो (मोबाइल स्रोत कम लेखापाल)

सुश्री ज्योति साहू

कु. मेघा दुबे (बीआरपी समावेशी शिक्षा)

श्री नवीन कुमार पटेल (सूचना प्रबंध समन्वयक)

श्रीमती सविता बाई 

श्री नंदकिशोर चाहौन (भृत्य)

प्रशासन की ओर से सभी को समय-समय पर उपस्थिति हेतु पत्र प्रेषित किए गए थे। अंतिम सूचना पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजकर एक सप्ताह के भीतर कार्य पर उपस्थित होने का निर्देश भी दिया गया था, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही कार्य पर लौटे।

यह अनुपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन है। साथ ही, छत्तीसगढ़ सिविल सेवाएं (अवकाश) नियम 2010 के नियम 11 के तहत यदि कोई शासकीय सेवक तीन वर्ष से अधिक समय तक अनुपस्थित रहता है, तो उसे त्यागपत्र दिया हुआ माना जाता है। इन्हीं प्रावधानों के अंतर्गत यह कड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रोहित व्यास की इस कार्यवाही से जिले में शासकीय कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि कार्य में लापरवाही या गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...