ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन : कांजी हाऊस में प्रशासन को बंद करने की धमकी देने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के जिलासंयोजक को जशपुर पुलिस ने भेजा जेल,रेल सर्वे के विरोध का मामला।

ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन : कांजी हाऊस में प्रशासन को बंद करने की धमकी देने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के जिलासंयोजक को जशपुर पुलिस ने भेजा जेल,रेल सर्वे के विरोध का मामला।

01 मई 2025 अभी खबर मिली है कि भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का व सुनील खलखो को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा दिया गया है।

मामला है शासकीय कार्य में बाधा डालकर शासन और प्रशासन को चुनौती देना।पत्थलगांव के ग्राम तिरसोंठ में चल रहे शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस ने कानून का डंडा चलाया है।

अधिकारियों को धमकी देने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं उसके साथी सुनील खलखो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा था, पीछा कर पुलिस ने उसे दबोचा है। प्रकरण के अन्य शेष आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द वे भी सलाखों के पीछे भेजे जायेंगें ऐसा पुलिस का कहना है।

आरोपी एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 91/2025 धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में

1- रूपनारायण एक्का उम्र 45 साल निवासी बासेन थाना कांसाबेल, हाॅल मुकाम-जरिया थाना जशपुर।

2-सुनील खलखो निवासी तिरसोठ।

जशपुर जंक्शन को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तहसीलदार बागबहार कृष्ण मूर्ति दीवान ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी टीम के साथ दिनांक 29.04.2025 को धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल्वे लाईन की शांतिपूर्ण सर्वे हेतु प्रातः 08 बजे कानून व्यवस्था ड्यूटी में ग्राम तिरसोंठ गये थे, उक्त सर्वे में रेल्वे के अधिकारी एवं उसके स्टाॅफ भी थे।

अधिकारियों द्वारा अपना कार्य शुरू किया गया था उसी दौरान वहां मौजूद रूपनारायण एक्का एवं उसके अन्य साथियों द्वारा बीच में सर्वे कार्य को धमकी देकर रोकते हुये कहा गया कि भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत इनकी जमीन प्रशासन द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है।

अब रेल्वे विभाग भी जमीन अधिग्रहित करना चाहती है। हमलोगों को पूर्व का मुआवजा नहीं मिला है।रेल्वे विभाग से भी मुआवजा नहीं मिलेगा कहकर ग्रामीणों को अधिकारियों के विरूद्ध बरगलाते हुये उकसाया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा उनसे कहा गया कि अभी सिर्फ सर्वे का कार्य चल रहा है, जमीन अधिग्रहित नहीं की जा रही है, फिर भी वे लोग आवेष में आकर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे।

कुछ देर बाद पुनः रूपनारायण एक्का द्वारा साथियों के साथ वहां आकर सर्वे कार्य को रोकने की धमकी दिया गया और

कहा कि यहां पर कलेक्टर का आदेश नहीं चलता है और राज्य सरकार व केन्द्र सरकार का कानून नहीं चलने देंगें, यहां सिर्फ हमारा कानून चलता है।" हमलोग तुम लोगों को नोटिस देकर आदिवासी पंचायत में बुलायेंगें और कांजी हाउस में बंद कर देंगें कहते हुये हुज्जतबाजी कर हाथापाई करने लगे।

प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त गंभीर मामले की एएसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा स्वयं मानीटरिंग की जा रही थी, प्रकरण में अपराध दर्ज होते ही आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे।

पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा है, इस पर सरगुजा पुलिस को सूचित करते हुये सीतापुर-बतौली के पास नाकाबंदी की गई एवं भाग रहे रहे आरोपी को बतौली के पास से दबोचा गया।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर प्रकरण का आरोपी रूपनारायण एक्का गिड़गिड़ाता रहा। दूसरे आरोपी सुनील खलखो को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 30.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की धरपकड़ में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, थाना प्रभारी बतौली सी.पी. तिवारी आर. 08 पदूम वर्मा, आर. आषीशन प्रभात टोप्पो एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

"SSP जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है। कानून व्यवस्था के प्रश्न पर किसी को व्यवस्था की चुनौती देने की ईजाजत नहीं दी जाएगी।"

ये भी पढ़ें...