प्रदेश
जशपुर जंक्शन : ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल,विधायक रायमुनि भगत ने किया भूमिपूजन
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में जशपुर के केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य की विष्णु सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की बात विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कही।
श्रीमती भगत के द्वारा वायदा पूर्ण करते हुवे जशपुर के केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल स्वीकृति कराने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।उल्लेखनीय है कि जशपुर विधायक ने जशपुर के केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल स्वीकृत करा जल्द निर्माण का वायदा क्षेत्रवासियों से किया था,उक्त वायदा को पूरा करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती भगत के प्रयास से यहां उच्चस्तरीय पुलिया के निर्माण की स्वीकृति विष्णु सरकार ने दी है। जिसके बाद इसका भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत शामिल रही,जबकि विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित सभी अतिथि कृपा शंकर भगत,प्रभाकर कुमार, राजेंद्र कुमार,नारायण कुमार,मरकाम एस.डी.ओ.सेतु निर्माण विभाग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हो रहे तेजी से विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है वह करती है।
इस वक्त विकास कार्यों में तेजी लाने डबल इंजन की सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।जल्द ही क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।
