राशिफल

साल 2024 में भी सबकी फेवरेट डिश  बिरयानी फिर बना नंबर 1 फूड

साल 2024 में भी सबकी फेवरेट डिश बिरयानी फिर बना नंबर 1 फूड

स्विगी ने साल 2024 खत्म होने से पहले अपनी फूड रिपोर्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने भारतीयों की पसंदीदा डिश के बारे में बताया जो इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई.

स्विगी की रिपोर्ट के अनुसार, आधी रात को 12 से 2 बजे के बीच बिरयानी दूसरी सबसे लोकप्रिय पसंद थी. पहले नंबर पर चिकन बर्गर ने अपनी जगह बनाई. बता दें कि अब स्विगी ने ट्रेनों में भी अपनी सर्विस चालू कर दी है. जिसके बाद ट्रेन में भी बिरयानी  सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले खाने में से एक थी.

साल की शुरुआत में, स्विगी ने यह भी खुलासा किया था कि भारत में रमज़ान 2024 के दौरान प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से लगभग 6 मिलियन प्लेट बिरयानी का ऑर्डर दिया गया था. सबसे ज्यादा ऑर्डर हैदराबाद में किए गए थे, इस दौरान स्विगी पर दस लाख प्लेट बिरयानी के ऑर्डर मिले. कोलकाता में एक शख्स ने 1 जनवरी, 2024 को सुबह 4.01 बजे बिरयानी का ऑर्डर दिया, जिससे साल की स्वादिष्ट शुरुआत हुई! बता दें कि पास्ता और नूडल्स भी लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हो गए हैं. मोमोज को पछाड़ते हुए इस बार लोगों ने नूडल्स के ज्यादा ऑर्डर दिए. वहीं बात करें पास्ता की तो बेंगलुरु के एक ग्राहक ने पास्ता पर 49,900 खर्च रुपये किए. उसने लगभग 55 अल्फ्रेडो, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स ऑर्डर कीं. डिनर के ऑर्डर लंच से 29% ज्‍यादा कुल 21.5 करोड़ रहे. यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे स्विगी भारत के खाने-पीने के कल्चर का अहम हिस्सा बन गया है

 

ये भी पढ़ें...