क्राइम
सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट : फाइनल में देहली खालसा व चंडीगढ़ सिंग्स के बीच होगा घमासान
आज देहली खालसा व चंडीगढ़ सिंग्स के बीच होगा फाइनल
रायपुर : डब्ल्यूआरएस कॉलोनी क्रिकेट मैदान में चल रहे सिक्ख प्रीमियर लीग राष्ट्रीय क्रिकेट का फाइनल रविवार को देहली खालसा और चंडीगढ़ सिंग्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि सरदार बलदेव सिंग भाटिया होंगे। यह प्रतियोगिता सिक्ख समाज के तत्वावधान में शहीद भाई तारू सिंघ फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में देहली खालसा वॉरियर्स ने शहीद भाई तारू सिंग फाउंडेशन को 15 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में चंडीगढ़ सिंग्स की टीम सिमरन रायल किंग्स को 3 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंची।
