राशिफल

सर्दियों के लंच और डिनर में इन सब्जियों को करें शामिल

सर्दियों के लंच और डिनर में इन सब्जियों को करें शामिल

 मटर मलाई

सामग्री

  • मेथी के पत्ते कटे हुए – 1/2 कप
  • प्याज-काजू का पेस्ट – 1 कप
  • मटर उबले हुए – 1/2 कप
  • ताजी मलाई – ½ कप
  • तेल – 2 टेबल-स्पून 
  • लहसुन कटा हुआ – 1 टीस्पून 
  • बटर – 1 टेबल स्पून 
  • स्वादानुसार नमक 
  • आवश्यकतानुसार पानी

मेथी मटर मलाई रेसिपीमेथी मटर मलाई

विधि 

  • तेल गरम करें और गरम होने पर लहसुन, मेथी के पत्ते, प्याज-काजू का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालें। कुछ मिनट तक पकाएं जब तक कि कच्ची महक न चली जाए।
  • थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। उबले हुए हरे मटर और बटर डालें।
  • 2 मिनट तक पकाएं और फिर मलाई डालकर मिला लें। ढककर मीडियम-लो आँच पर 4-5 मिनट के लिए पकने दें। गार्निश के लिए ऊपर से थोड़ा-सा चिली ऑयल डालें।

खट्टी मीठी गाजर की सब्जी

सामग्री 

  • गाजर – 300 ग्राम
  • मेथी दाना – ½ टीस्पून
  • हींग पाउडर – एक चुटकी
  • हल्दी पाउडर – ½  टीस्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून
  • नमक स्वादअनुसार
  • धनिये के बीज का पाउडर – 1 टीस्पून
  • सौंफ पाउडर – ½  टीस्पून
  • चीनी – ½  टीस्पून
  • इमली का पाउडर – 2/3 टीस्पून
  • सरसों का तेल – 1 टेबल स्पून
  • कुछ धनिया पत्ते

गाजर की सब्जीखट्टी मीठी गाजर की सब्जी

विधि 

  • गाजर को छीलकर अच्छी तरह धो लें। उन्हें लंबाई के अनुसार लंबे और मोटे टुकड़ों में काटें। एक पैन में तेल गर्म करें। मेथी दाना और हींग पाउडर डालें।
  • जब मेथी दाना हल्का भूरा हो जाए, तो गाजर डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें। कसूरी मेथी, नमक और हल्दी पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं और पैन को ढक दें।
  • दस मिनट के लिए बंद पैन में गाजर को धीमी आँच पर पकने दें। ढक्कन खोलें और सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, चीनी और इमली पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं। धीमी आंच पर पांच मिनट तक भूनें।
  • धीमी आंच पर पांच मिनट तक भूनें। आँच बंद कर दें। ताजी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

सरसों दा साग

सामग्री

  • सरसों की पत्ती – 300 ग्राम
  • पालक – 100 ग्राम
  • टमाटर – 3
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक का टुकड़ा – 1 इंच
  • सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • मक्की का आटा – 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • नमक – 1 टीस्पून पानी

सरसों का सागसरसों दा साग

विधि

  • सरसों की पत्ती, पालक को बारीक काट लेंगे। इसे थोड़ा पानी डालकर कुकर में एक सीटी आने तक उबाल लेंगे। उसके बाद इसे मसलकर और बारीक कर लेंगे।
  • इसी बीच टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट बना लें।
  • अब कड़ाही लें। इसमें सरसों का तेल डालकर गर्म होने देंगे।
  • तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का भुनेंगे। अब इसमें मक्की का आटा डालेंगे।
  • थोड़ा भुनने के बाद टमाटर, हरीमिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें। इन्हें अच्छे से मिलाते रहे।
  •  मसाला भुनकर तैयार होने पर उबली सब्जियां डाल दें। अब इसमें लाल मिर्च और नमक डालकर पकने दें।
  • फिर एक कप पानी डाल दें। इसमें हरा धनिया भी डाल दें। 10 मिनट तक ढंककर पकने दें।  इसे दो-दो मिनट में खोलकर इसे हिलाते रहें। सरसों का साग तैयार।

लहसुनी पालक 

सामग्री

पालक प्यूरी के लिए

  • पालक – 300 ग्राम या 2 बड़े गुच्छे
  • धनिया पत्ती – 3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन की कलियाँ – 3 

सब्जी के लिए

  • तेल – 3 टेबल स्पून
  • जीरा – 1 टीस्पून
  • इलायची – 2
  • तेज पत्ता – 1
  • कटा हुआ प्याज – 1 बड़े आकार का
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
  • कटी हुई हरी मिर्च – 2
  • बेसन – 1 टेबल स्पून
  • कटे टमाटर – 1 मध्यम आकार का
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
  • पालक या पालक प्यूरी
  • आवश्यकता अनुसार
  • चीनी – ½ टीस्पून
  • दही – 3 टेबल स्पून
  • गरम मसाला – ½ टीस्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टीस्पून

तड़का के लिए

  • घी – 2 टेबल स्पून
  • लहसुन की कलियां कटी हुई – 5-6 
  • तिल – ½ टीस्पून
  • सूखी लाल मिर्च – 2

लहसुनी पालक लहसुनी पालक 

विधि 

  • एक बड़े पैन में 3 कप पानी डालें। उबलते पानी में 3 गुच्छे पालक डालें।
  • 2 मिनट तक या पालक के अच्छी तरह से फूलने तक उबलने दें। पालक को निथार कर ठंडे पानी में डाल दें। यह पालक के हरे रंग को बनाए रखने में मदद करता है।
  • पानी निकालें और पालक को ब्लेंडर में डालें। साथ ही हरा धनिया, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च भी डाल दें। बिना पानी डाले इसे पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी और जीरा डालकर भूनें। खुशबूदार होने तक भूनें।
  • फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें जब तक कि रंग थोड़ा न बदल जाए। अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें। एक मिनट के लिए भूनें। फिर 1 टेबल स्पून बेसन डालें और बेसन की खुशबू आने तक भूनें।
  • अब कटे हुए टमाटर, कुछ कटे हुए पालक के पत्ते, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। थोड़ा पानी छिड़कें और धीमी आंच पर सब कुछ पका लें। इसके अलावा, पालक प्यूरी, थोड़ा पानी और चीनी डालें। थोड़ा भूनें। तब तक पकाएं ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
  • अब दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में गर्म मसाला और कसूरी मेथी डालें। अच्छे से मिक्स करें। सब्जी को बोल में निकाल लीजिए। 
  • तड़का बनाने के लिए 2 टेबल स्पून घी गरम करें और कटा हुआ लहसुन सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • 1 सूखी लाल मिर्च और ½  टीस्पून तिल डालें। थोड़ा भूनें। आखिर में, लहसुनी पालक के ऊपर तड़का डालें और पराठे के साथ इसका स्वाद लें।

गोभी फ्राइड

सामग्री

  • गोभी – ½ किलो
  • प्याज – 4
  • टमाटर – 4
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
  • दालचीनी – 1
  • तेजपत्ता – 1
  • काली मिर्च – 4
  • लौंग – 4
  • हरी मिर्च – 1
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • हींग – ¼ टीस्पून
  • जीरा – ½ टीस्पून
  • गरम मसाला – ¼ टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल – गोभी तलने के लिए

गोभी फ्राई रेसिपीगोभी फ्राइड

विधि 

  • गोभी को धोकर बड़े टुकड़ो में काट लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें। गोभी के टुकड़ो को मीडियम आँच पर फ्राइ करके प्लेट में निकाल लें और एक तरफ रख दें।
  • एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालकर भुने। फिर इसमे तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च डालें। अब अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज का पेस्ट डालें और भुने।
  • प्याज़ भुन जाने पर टमाटर का पेस्ट डालें। मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब कड़ाही में हींग, कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1 टीस्पून पानी डालकर मसाला पकाएं।
  • कड़ाही में तली हुई गोभी और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। आँच धीमी करके 4 से 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। तैयार फ्राइड गोभी पर बारीक कटा हरा धनिया और गर्म मसाला डालें।

ये भी पढ़ें...