साहित्य
*गांधी जयंती पर शराब बिक्री प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार*
*गांधी जयंती पर शराब बिक्री प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार*
*आरोपियों से 70 पौवा देशी 7700 कीमत की शराब मसाला शोले जप्त
आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अप.क्र. 351/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट किया गया है पंजीबद्ध*
गंज थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर 2024 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चूनाभट्ठी मस्जिद के पास पदमा मुदलियार व उसकी लड़कियां मिलकर अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहे है, सूचना पर गंज थाना स्टाफ महिला पुलिस बल के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक महिला एवं उसके दो लड़की को प्लास्टिक की बाल्टी एवं प्लास्टिक की बोरी में रखे शराब सहित पकडा गया, आरोपियों के पास रखे प्लास्टिक की बाल्टी एवं बोरी में रखे देशी मसाला शराब शोले कुल 70 पौवा रखा होना पाया गया, कि आरोपियों के कब्जे समक्ष गवाहान 70 पौवा देशी मसाला शराब शोले कुल 12600 बल्क लीटर कीमती 7700/- रूपये को जप्त किया गया जो मामला 34 (2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने पर मौके पर गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पारिवारिक अपराधिक पृष्ठभूमि रहा है। पदमा मुदलियार के पति भिखारी मुदलियार पूर्व में थाना गंज का निगरानी बदमाश रह चुका है एवं पदमा मुदलियार के लड़के के विरूद्ध भी थाना गंज में अपराध दर्ज है। थाना क्षेत्र में नशे के सामग्री शराब गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ की अवैध बिक्री करने वालो पर कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी*
01. पदमा मुदलियार पति भिखारी मुदलियार उम्र 45 साल
02. वर्षा मुदलियार पिता भिखारी मुदलियार उम्र 26 साल
03. ईशा मुदलियार पिता भिखारी मुदलियार उम्र 19 साल साकिनान चूनाभट्ठी मस्जिद के पास थाना गंज जिला रायपुर।
