राशिफल

धन संबंधी समस्याओं से परेशान तो आज शुक्रवार को करें ये काम

धन संबंधी समस्याओं से परेशान तो आज शुक्रवार को करें ये काम

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. माना जाता है कि शुक्रवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसती है. अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय जरूर करें. इससे घर में मां लक्ष्मी पधारती हैं. 

शुक्रवार के दिन करें ये काम

    • मां लक्ष्मी का लाल और सफेद रंग ​अति प्रिय है. शुक्रवार के दिन लाल या सफेद रंग के कपड़े पहन कर ही उनकी पूजा करनी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी जल्द कृपा बरसती है. मां लक्ष्मी का पूजन करते समय हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला पहनना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
    • अगर आप धन-धान्य की समस्या से जूझ रहे हैं तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण का पाठ जरूर करें. पाठ पूरा होने के बाद खीर का भोग अवश्य लगाएं.

ये भी पढ़ें...