साहित्य

फोन पे के माध्यम से पेमेंट में ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

फोन पे के माध्यम से पेमेंट में ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

*फर्जी पेमेंट गेटवे से हो रही ठगी व्यापारी रहें सावधान* दोस्तो ठगी का यह तरीका पुराना है लेकिन जागरूकता की कमी की वजह से व्यापारीगण आज भी इस प्रकार की ठगी का शिकार हो रहे है। *पेमेंट गेटवे* हम आज के इस दौर में आनलाइन लेनदेन को सुविधा जनक बनाने के लिए व्यापारी, बैंक, एवम ग्राहक के मध्य एक तीसरा प्लेटफार्म विकसित किया गया है ,जो की एक प्रकार का ई कॉमर्स सॉफ्टवेयर है ,जिसे पेमेंट गेटवे कहा जाता है ,मार्केट में आज की स्थिति में लगभग 20 पेमेंट गेटवे उपलब्ध है ,जैसे _पेटीएम,पे यू,गूगल पे ,फोन पे,मोविक्विक ,बिल्डेक्स, ई पैसा ,रेजर पे, इत्यादि । *कैसे हो रही ठगी* ठग व्यापारियों को ठगने के लिए आज कल फर्जी पेमेंट गेटवे का उपयोग कर रहे है ,वे जब भी दुकान में लेनदेन करने जाते है ,समान खरीदने के बाद फर्जी पेमेंट गेटवे से डिलीवरी का फर्जी मेसेज बनाकर व्यापारी को दिखा देते है ,की पैसा उन्होंने व्यापारी के खाते में ट्रांसफर कर दिया है लेकिन ऐसा होता नहीं है ।टारगेट उन दुकानों को किया जाता है , जहां भीड़ भाड़ ज्यादा होती है । फर्जी पेमेंट गेटवे ,प्ले स्टोर से आसानी से इंस्टाल किया जा सकता है। *क्या करें* व्यापारियों को वाइस ट्रांजेक्शन मशीन का उपयोग लेन देन में करना चाहिए ,मेसेज को चेक करना चाहिए ,ग्राहक का डिटेल्स अपने पास अवश्य रखे। *ठगी होने पर क्या करें* अगर ठगी का शिकार हो गए हो तो तत्काल 1930 पे फोन करके इसकी सूचना देवे, गूगल पर जाकर सेंट्रल गेवरमेंट के साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल www.cyber crime. gov.in पर इसकी रिपोर्ट करें,नजदीकी थाने से संपर्क करें सावधान रहें,सुरक्षित रहें ???? रोहित मालेकर निरीक्षक थाना सिविल लाइन रायपुर दुकानों में फोन पे स्केनर से रूपये भुगतान करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार*  *दुकानों में खरीदी कर ऑनलाईन भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर देते थे घटना को अंजाम*।  *थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शाशा स्टोर्स एवं यूनिक कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान में फोन पे का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर पति पत्नी की जोड़ी ने की थी ठगी* *आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 502/2024 धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत् की गई है कार्यवाही*। विष्णु प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका शाशा स्टोर्स नाम से कपड़े की दुकान है। दिनांक 03.09.2024 को दुकान में लोकेश सिंह बंजारे एवं प्रिया पाण्डे नामक ग्राहक कपड़ा खरीदने आये थे, जो जींस पैंट, शर्ट, टीशर्ट, कारगो पैन्ट इत्यादि कपड़े खरीदने के बाद 7,300/- रूपये की खरीदी रकम का भुगतान फोन पे के माध्यम से करने का आश्वासन देकर स्क्रीनशॉट दिखाया, जो उनके द्वारा दी गई राशि इसके एकाउंट में नही आया। कुछ दिनो बाद जानकारी हुआ कि इन लोगो के द्वारा इसी प्रकार से यूनिक कलेक्शन शॉप से 6400 रूपये का सामान खरीदकर अन्य दुकानदारों के साथ भी धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 502/2024 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये , टीम के सदस्यों द्वारा लोकेश सिंह बंजारे एवं प्रिया पाण्डेय को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। आरोपीयांे के कब्जे से खरीदे गये कपड़े एवं अन्य सामान कीमती करीबन 15,000/- रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है। *गिरफ्तार आरोपी* - 01. *लोकेश सिंह बंजारे पिता अजय सिंह बंजारे उम्र 26 साल पता बगदईपारा, तर्री रोड, थाना गोबरानवापारा, रायपुर*। 02. *प्रिया पाण्डेय पति लोकेश सिंह बंजारे उम्र 25 साल पता बगदईपारा, तर्री रोड, थाना गोबरानवापारा, रायपुर*।

ये भी पढ़ें...