सियासत

इंटरनेशनल क्विज शो

इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा का ऑडिशन" राजधानी में

रायपुर में होगा इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा का ऑडिशन" " कौन बनेगा करोड़पति " के तर्ज पर इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा" जो की हर रविवार सुबह 10:30 बजे पंजाबी टीवी चैनल चढ़‌दिकला टाइम टीवी पर विश्व के 110 देशों में प्रसारित होता है और बच्चे-बड़े सभी में विख्यात है। इस क्विज़ शो में सिक्ख इतिहास, गुरबाणी की जानकारी और विश्व भर के सिक्खों की उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न किए जाते हैं। इस क्विज़ कंपटीशन में 10 साल से लेकर 70 80 साल तक के गुरु नानक नाम लेवी संगत (लोग) भाग ले सकते है और यह पूर्णतः निःशुल्क है। बहुत ही हर्ष का विषय है कि इसके 35वें सीजन का सिलेक्शन (ऑडिशन) टेस्ट रायपुर में रविवार 8 सितंबर को शाम 6:00 बजे श्याम नगर, गुरु नानक नगर गुरु‌द्वारा साहिब में होने जा रहा है। इस क्विज काम्पिटीशन का ऑडिशन छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर 2024 को रायपुर एवं बिलासपुर तथा 9 सितंबर को राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ में आयोजित होगा। इस क्विज काम्पिटीशन के ऑडिशन एग्जाम को लेने के लिए विशेष रूप से आओ बनिए गुरुसिख प्यारा एवं गुरमत ज्ञान मिशन प्रतापगढ़ यूपी के मनजीत सिंह गोबिंद जी के नेतृत्व में छः सदस्यी टीम जिसमें बृजेश सिंह जी, सौरभ सिंह साहनी जी एवं अन्य सदस्य शामिल है। इस एग्जाम की तैयारी के लिए रायपुर की सहयोगी संस्था शाहिद भाई तारु सिंह फाउंडेशन एवं त्रिलोचन सिंह काले वीर जी एवं रायपुर की पूरी टीम जिसमें सुरजीत सिंह छाबड़ा, श्रीमती अरमीत कौर छाबड़ा, डॉ सुप्रीत कौर गुलाटी, जसप्रीत कौर अजमानी, सिमरप्रीत कौर छाबड़ा एवं नवनीत कौर छाबड़ा भी शामिल है, ने लगातार विद्यार्थियों को विगत 2 माह से इस एग्जाम की औनलाइन व औफलाइन तैयारी कराई है और बच्चे-बड़े सभी बहुत ही उत्साह के साथ इस काम्पिटीशन में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे है। इस ऑडिशन राउंड के बाद जो विद्यार्थी यहां सिलेक्ट होते हैं तो उन्हें चढ़दिकला टाइम टीवी में प्रसारित होने वाले एपिसोड में भाग लेने का मौका मिल सकता है। छत्तीसगढ़ की संगत (लोगों) के लिए बहुत ही बड़ा मौका आओ बनिए गुरसिख प्यारा की अंतरराष्ट्रीय टीम ने दिया है जिसके लिए यहां की संगत (लोग) उनका बहुत शुक्रिया, आभार व्यक्त करते हैं और आगे भी ऐसे आयोजन करने की अपेक्षा रखते हैं। कार्यक्रम से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए स. सुरजीत सिंह छाबड़ा 7828330780 एवं स. त्रिलोचन सिंह काले वीरजी से 9425209858 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...