प्रदेश
रक्षाबंधन के दिन जेल आए भाई बहनों को उपहार में पौधा देने के बाद जेल परिसर में किया गया वृहद वृक्षारोपण
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर - इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व मनाने जेल विभाग ने आदेश जारी किया था जिसके तहत बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मनाया । जहां बिलासपुर केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने नम हुई बहनों की आंखो को उपहार स्वरूप वृक्ष रोपण हेतु दिया जो एक सराहनीय कार्य था क्योंकि ऐसा छत्तीसगढ़ के किसी भी जेल अधीक्षक द्वारा नही किया गया बहने अपने भाइयों के नाम से एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगी।
इसके साथ ही 20 अगस्त को जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी उप जेल अधीक्षक उत्तम पटेल और जेल स्टाफ द्वारा जेल परिसर में वृहद वृक्षारोपण का भी किया गया ।
