प्रदेश
गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में आयोजित मुख्य समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया। समारोह के मुख्य अतिथि धरम लाल कौशिक ने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं परेड कमांडर भुपेंद्र कुर्रे के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए शिव नारायण सिंह बघेल के परिवारजनों को सम्मानित किया।
समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, स्काउट, स्काउट रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, कन्हैया राठौर, नीरज जैन, राकेश चतुर्वेदी, बृजलाल सिंह राठौर, कल्लू राजपुत, महेंद्र सोनी, द्वारिका सोनी, तापस शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।
