साहित्य
जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेगी बहनें:जेल विभाग ने जारी किया आदेश, रक्षाबंधन के दिन बांध पाएंगी बहने राखी
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
जेल में बंद बंदियों की बहन अब अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेगी। इस वर्ष राखी बांधने के लिए जेल विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।जिसके तहत बहने अपने साथ 100 ग्राम सुखी मिठाई साथ ले जा सकेंगी इसके साथ ही एक भाई को अधिकतम 3 बहनों से मुलाकात की इजाजत होगी और वो उन्हें राखी बांध सकेंगी । बता दें कि पिछले कुछ साल से कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश की जेलों में रक्षाबंधन पर्व पर भाईयों की कलाई पर बहने राखी नही बांध पा रही थी
सुरक्षा को देखते हुए लिया गया था फैसला
जेल मुख्यालय ने कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए जेल परिसर में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने का आदेश जारी किया था कैदियों के बहनों के लिए जेल परिसर में लेटर बाक्स लगाया जाता था और कैदियों की बहनें उस बाक्स में लिफाफों में राखियां भर कर डाल देती थी । इसके अलावा बात करने के लिए वीडियो कालिंग भी करवाई जाती थी लेकिन इस वर्ष जेल मुख्यालय ने जेल परिसर में रक्षाबंधन मानने के लिए आदेश जारी कर दिया है करोना काल के बाद से ये पहला वर्ष होगा जहां जेल में बंद कैदियों को उनकी बहने राखी बांध सकेंगी।
केंद्रीय जेल बिलासपुर अधीक्षक द्वारा इस वर्ष नम हुई बहनों की आंखो में खुशी लाने विशेष उपहार देने की खबर सूत्रों से प्राप्त हुई है । अब देखने वाली बात होगी की जेल अधीक्षक द्वारा जेल में आई बहनों को क्या उपहार दिया जाता है
