सियासत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी टीम की सफलता पर आज समस्त भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा। यह हमारे लिए और भी आनंद की बात है कि मध्यप्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं। -
भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। तोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के लिए इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल दागे। इसके बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने दमदार खेल दिखाते हुए स्पेन को एक भी मौका नहीं दिया की वह बराबरी कर सके। इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में चौथा मेडल आया है। इससे पहले तीन मेडल निशानेबाजी में आए थे।
