देश विदेश
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल : छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम द्वारा ब्रोंज मेडल जीतने पर छत्तीसगढ़ सिख समाज की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित की गई है टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, टीम के कोच एवं अधिकारियों एवं सभी खिलाड़ियों को उनके सराहनीय खेल के लिए पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भी हर्ष व्याप्त है |
भारत में जश्न का माहौल है, पूरा भारत हॉकी टीम की इस जीत पर खुशियां मना रहा है, आतिशबाजी का माहौल है |
हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पिता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी की मेहनत होती है उनके परिवार की मेहनत होती है उसकी कीमत को आका नहीं जा सकता |
भारतीय हॉकी टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है |
भारत ने टोक्यो 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। अब तीन साल बाद भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक के बाद से इन खेलों में अब तक स्वर्ण नहीं जीता है। ओलंपिक में जिस खेल में भारत को सबसे ज्यादा सफलता मिली है वो हॉकी ही है। भारत अब तक हॉकी में कुल 13 पदक जीत चुका है जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते हैं। इससे पहले 1968 और 1972 में ऐसा हुआ था।
