सियासत

कावड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक सबनानी

कावड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक सबनानी

कहा मिलती है शिवजी की विशेष कृपा

भोपाल। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव को मनाने के लिए उपवास व्रत के साथ ही कावड़ यात्रा निकालने का अपना अलग ही महत्व है भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन विनोद तिवारी-8319677689 पिपलेश्वर महादेव मंदिर नेहरू नगर चौराहे से किया गया यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचेगी यात्रा के आयोजक राजेंद्र राठौड़ द्वारा यात्रा में सम्मिलित सभी शिव भक्तों का स्वागत किया गया। विशाल कावड़ यात्रा के मुख्य संरक्षक व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि सावन का यह पवित्र महिना अति शुभ होता है यह महिना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है कावड़ यात्रा से शिवजी की विशेष कृपा मिलती है सनातन धर्म के सभी तीज त्यौहार लोगों में उत्साह के साथ ही भाईचारा बनाए रखते हैं हमारे सभी त्योहार हमें प्रकृति से जोड़ते हैं इसलिए हमें प्रकृति के संरक्षण का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सावन के इस महिने में अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती का श्रृंगार करना चाहिए, कावड़ यात्रा के इस शुभ अवसर पर मैं भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि इसी प्रकार बनाए इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में शिव भक्त सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें...