प्रदेश
सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह - विद्यार्थियों के नाम आमंत्रित
सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
सम्मान के लिए जानकारी कैसे भेजें ?
90% या अधिक अंक लाने वाले 10वीं व 12वीं के सिक्ख विद्यार्थियों का होगा सम्मान
गोल्ड-सिल्वर मैडल,स्मृति चिन्ह,प्रमाण प्रदान किए जाएगें
8 अगस्त 2024 तक नाम आमंत्रित
विद्यार्थियों के नाम आमंत्रित
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर व्दारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं में 10वीं एवं 12वीं (मुख्य विषयों में) 90% (नब्बे प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख छात्र-छात्राओं को अगस्त के तृतीय सप्ताह में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। एसोसियेशन के संयोजक - सरदार जी.एस. बॉम्बरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन - प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा, सचिव - सरदार बी.एस. सलूजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश से सिक्ख छात्र-छात्राओं और उनके पालकों से गुरुवार 8 अगस्त 2024 तक नाम आमंत्रित किया है।
सम्मान की पात्रता
छत्तीसगढ राज्य में अध्ययनरत ऐसे सिक्ख छात्र-छात्राएं जिन्होनें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सत्र् 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं की कक्षा 10वीं और 12वीं (मुख्य विषय) में 90% (नब्बे प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें CGSOWA व्दारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
गोल्ड मेडल - सिल्वर मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र
सम्मान हेतु प्राप्त नामों में केन्द्रीय व राज्य के परीक्षा बोर्ड में स्रर्वाधिक अंक पाने वाले पात्रताधारी एक-एक छात्र / छात्रा को गोल्ड मैडल, सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट तथा दूसरे स्थान वाले एक-एक छात्र / छात्रा को सिल्वर मैडल तथा प्रमाण पत्र (Certificate of Merit) से तथा अन्य सभी पात्र विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (Memento) और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में CGSOWA व्दारा कुल चार गोल्ड मैडल व चार सिल्वर मैडल प्रदान किए जाएगें।
सम्मान के लिए जानकारी कैसे भेजें
ऐसे विद्यार्थी स्वयं तथा उनके पालक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर को मोबाईल नंबर 94252-56592, 98274-04802, 93028-09125, के व्हॉट्स एप्प नंबरों पर अपना नाम, कक्षा, बोर्ड, स्कूल का नाम, संपर्क फोन नंबर, निवास स्थान व अंक सूची, 12वीं कक्षा में मुख्य विषयों में प्राप्त प्रतिशत की जानकारी अनिवार्य रुप से प्रेषित करें। राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त 2024 के तृतीय सप्ताह में रायपुर में आयोजित होगा।
