राशिफल
- यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको लाभ मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- अगर आप आर्थिक समस्याओं या कर्ज से परेशान हैं तो प्रत्येक बुधवार को गणेश स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
- हर बुधवार को 'ओम गं गणपतये नमः:' या 'श्री गणेश नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में 21 दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं क्योंकि गणेश जी को दूर्वा भी बहुत प्रिय है।
- वहीं यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना भी शुभ होता है।