सियासत
'दुकान मालिकों को लगानी होगी नेमप्लेट' कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने एक नया आदेश जारी किया है. इसके तहत, अब कावड़ यात्रा के रास्ते में हर खाने वाली दुकान या ठेले के मालिक को अपना नाम बोर्ड पर लगाना होगा, ताकि कोई कांवड़िया गलती से मुसलमान की दुकान से कुछ न खरीद ले. आदेश जारी कर कहा गया है कि यह फैसला कावड़ियों में किसी भी प्रकार से कंफ्यूजन से बचने के लिए किया गया है, ताकि किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे. इसलिए इसका निर्देश दिया गया है और सब इसका स्वेच्छा से पालन कर रहे हैं.
