राशिफल
इडली के लिए बनने वाला गन पाउडर को इडली मिलगई पोड़ी भी कहते हैं।
इडली गन पाउडर बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स-
इडली पोड़ी बनाने के लिए आपको दो दालों की जरूर होती है जो चना दाल और उड़द दाल है। साथ इसमें कुछ अन्य मसाले भी पड़ते हैं, वो कौन-से मसाले हैं, आइए जानें-
- 1/2 कप चना दाल
- 1/2 कप स्प्लिट उड़द दाल
- 1/4 कप सफेद तिल
- 12-15 सूखी लाल मिर्च
- 6-7 करी पत्ता
- 1 बड़ा चम्मच ग्रेट किया सूखा नारियल
- चुटकी भर हींग
- आवश्यकतानुसार तेल
इडली गन पाउडर बनाने का तरीका-
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गर्म करें और उसमें चना दाल डालकर उसे 8 से 9 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
- इसी पैन में अब उड़द दाल को भी ड्राई रोस्ट करें। उसे 5 मिनट भूनने के बाद चना दाल वाली प्लेट में निकाल लें।
- अब इस पैन में तिल डालकर उन्हें तक सॉते करें, जब तक कि उनका रंग सुनहरा न हो जाए। इन्हें भी निकालकर अलग कर लें।
- इस पैन में 1 छोटा चम्मच तेल डालें और उसमें सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ देर सॉते करें। 2-3 मिनट बाद इसमें करी पत्ता डालकर उन्हें थोड़ा ड्राई और क्रिस्पी होने तक भून लें। इन्हें भी एक ही प्लेट में निकालें और ठंडा कर लें।
- सारी सामग्री ठंडी हो जाएं तो उन्हें एक ग्राइंडर में ट्रांसफर करें। इसमें स्वादानुसार नमक, हींग और नारियल मिलाएं और ग्राइंड करके एक पाउडर तैयार कर लें।
- आपका गन पाउडर मसाला तैयार है, इसे इडली के साथ मिलाकर सर्व करें।
इन टिप्स का भी रखें ध्यान
- अगर आप अच्छा मसाला बनाना चाहती हैं तो हमेशा अपनी दालों को रोस्ट करें। इन्हें रोस्ट करने के लिए मीडियम या हाई नहीं बल्कि धीमी आंच पर फ्राई करें।
- अगर आप तीखा बहुत पसंद नहीं है तो आप अपने हिसाब से उन्हें कम ज्यादा कर सकते हैं।
- इसका थोड़ा हेल्दी और स्वादिष्ट वर्जन बनाने के लिए आप दाल को रोस्ट करते हुए उसमें 1 चम्मच फ्लैक्स सीड मिला देंगी तो अच्छा लगेगा।
- आप इस मसाले को एक एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें। ध्यान रखें कि उसपर डायरेक्ट लाइट न लगे।
- यह मसाला 2 महीने तक आराम से चल सकता है। इसे बनाकर आप फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।
- मसाला खराब न हो इसके लिए इसे बहुत देर तक खुला न रखें। ऐसे में इसकी खुशबू भी खत्म हो जाएगी।
-
