बीते अक्टूबर में प्याज के साथ आलू भी अपना रंग दिखा रहा था. 50 रुपये किलो तक आलू के भाव पहुंच गए थे. वक्त के साथ प्याज के रेट में तो सुधार आ गया, लेकिन आलू अभी भी अपने तेवर दिखा रहा है. अगर देश की बात करें तो आलू किसी भी हिस्से में 40 रुपये किलो से कम पर नहीं बिक रहा है.