देश विदेश
अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन ट्रिप में भाजपा सांसद शामिल नहीं
अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पूरा मंत्रिमंडल आज सुबह विशेष चार्टर प्लेन से रवाना हुआ, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के साथ कुछ अन्य लोग भी गए हैं |
यहां बताने वाली बात यह है कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को इसमें शामिल नहीं किया गया है |
जानकार सूत्रों के अनुसार जी विशेष विमान से मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या रवाना हुए हैं वह 25 सीटर जहाज है और देखा जाए तो मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्रियों को मिलाकर कुल 12 लोग होते हैं और यदि 10 सांसदों को इसमें शामिल किया जाता तो संख्या 22 होती 25 सीटर इस छोटे जहाज में इतनी जगह खाली होने के बावजूद सांसदों को ना ले जाने के पीछे क्या कारण है यह तो भारतीय जनता पार्टी और सांसद ही जाने परंतु सवाल तो उठाता ही है कि प्रदेश के भाजपा सांसद इस दल में क्यों नहीं जा पाए ?
