साहित्य

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी प्रवर्तन से नियंत्रण लिये एक लंबे अंतराल से ऐसे सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी प्रवर्तन से नियंत्रण लिये एक लंबे अंतराल से ऐसे सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी प्रवर्तन से नियंत्रण लिये एक लंबे अंतराल से ऐसे सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिनमें वाहनों की निर्धारित गति से अधिक परिचालन, नशे में वाहन चालन, निर्धारित मापदण्ड से अधिक चकाचौंध के हेड लाईट्स, वाहन में लगे यंत्रो की तेज आवाज मापने तथा वाहनों के ग्लास में निर्धारित मापदण्ड से अधिक गहरी काली फिल्म लगाकर अपराध करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की जा सके। साथ ही इन वाहनों में घ्वनि विस्तारक यंत्र तथा 360 डिग्री में निगरानी हेतु सर्विलांस कैमरा भी हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति की बेहतर निगरानी के साथ-साथ यथाशीघ्र सुगम यातायात प्रबंधन की कार्यवाही भी संपादित की जा सके।
 
  विभिन्न जिलों की आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति हेतु राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा निधि प्रबंधन समिति की अनुशंसा पर राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत राज्य में सर्व सुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों के प्रबंध की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
 
प्रबंध:- सड़क सुरक्षा कोष मद से कुल राशि रू- 4,47,48,594/-से 15 नवीन इंटर सेप्टर वाहनों का प्रबंध किया गया है। 
विशिष्टियां-
1. स्पीड राडारगन - निर्धारित गति से तेज चलने वाले वाहनों की गति मापन।
2. ब्रीथ एनालाईजर - नशे में वाहन चालन की जांच हेतु
3. सर्विलांस कैमरा - निगरानी हेतु 
4. प्रकाश तीव्रता मापन यंत्र - वाहन की तेज हेडलाईट्स (प्रकाश) की जांच हेतु
5. ध्वनि मापक यंत्र - वाहन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रो की आवाज मापने हेतु ।
6. ग्लास पारदर्शिता यंत्र - वाहन के ग्लास की पारदर्शिता मापने हेतु।
7. पीए सिस्टम यंत्र - सुगम यातायात प्रबंधन हेतु दिशा-निर्देश।
प्रविस्तारण:- 
नवीन इंटर सेप्टर वाहनों की तैनाती जिला रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ सरगुजा, जगदलपुर, कांकेर में की जा रही है। इन 15 जिलों में इंटर सेप्टर वाहनों के संचालन हेतु चिन्हित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

ये भी पढ़ें...