साहित्य
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मे गबन (धोखाधड़ी) के आरोपी मोहन साहू पर कार्यवाही में बाधा कौन ?*?
*जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मे गबन (धोखाधड़ी) के आरोपी मोहन साहू का पुलिस विभाग मे पहुंच बन रहा कार्यवाही बाधा?*
राजधानी :- रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा सी.ओ.डी. में हुए लाखो रुपये के हुए धोखाधड़ी गबन के संबंध में आरोपियों में मोहन साहू का भी नाम सामने आया है, विगत कई महीनों से मोहन साहू गबन मामले मे सुर्खियों मे है जिसे बैंक के लगभग सभी बड़े अधिकारी बचाने मे लगे हैं |
सूत्रों की माने तो मोहन साहू के साडू भाई *राजकुमार प्रधान* जोकि पुलिस विभाग मे अच्छे पद पर हैं जिसकी छत्र छाया मे गबन का आरोपी मोहन साहू कानून व राजनैतिक पावर का लाभ उठा रहा है |
तमाम शिकायतों और प्रमाण के बाद भी उसे पर कार्यवाही न होने के पीछे किसका हाथ है और ऐसी कौन लोग हैं जो उसे पर कार्यवाही नहीं होने दे रहे हैं और संबंधित कार्यवाही करने वाले अधिकारी भी चुप क्यों है ?*
