सियासत
आखिर क्यों बढ़ते जा रहे हैं प्याज आलू के दाम?
प्याज की कीमतों में 50% की वृद्धि हुई है, जो मंडी में प्रति किलो 25 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई है. सरकार का निर्यात प्रतिबंध हटाना इसका एक कारण है. इसके अतिरिक्त आलू के मूल्य भी बढ़ रहे हैं जो 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये हो गए हैं.
अब रिटेल मार्केट में प्याज की कीमतों में एक बार फिर से आए उछाल ने आम जनता के साथ सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। आपको बता दें प्याज की कीमतों में तो तेजी आ ही रही है। वहीं, पीछे-पीछे आलू के भाव भी बढ़ रहे हैं। गर्मी के सीजन में हरी सब्जियों के साथ आलू-प्याज की कीमतों में हो रहा इजाफा आम जनता के लिए मुसीबत ला रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार पिछली रबी फसल में प्याज उत्पादन कम होने से मांग और आपूर्ति में अंतर आया, जिससे कीमतों में वृद्धि हुई. जून में बाजार में आने वाला प्याज किसानों और व्यापारियों के भंडार से आता है. वर्तमान में किसान अपने भंडार कम बेच रहे हैं क्योंकि उन्हें कीमतों में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है.
