राशिफल
बजरंगबली को हर मंगलवार रोट या मीठी रोटी खुद बनाकर अर्पित करने से आपके तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। बूंदी के अलावा हनुमान जी को बेसन से बने लड्डू भी बेहद पसंद होते हैं। कहा जाता है यदि आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन से बने लड्डू का भोग लगाएं।
पान का बीड़ा अर्पित करने का उद्देश्य है कि भगवान आपके हर महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व अपने ऊपर ले लेंगे. मंगलवार के दिन पूजा पाठ के बाद हनुमान जी को बनारसी पान का रसीला बीड़ा अर्पित करना सर्वोत्तम माना गया है.
बजरंगबली को हर मंगलवार रोट या मीठी रोटी खुद बनाकर अर्पित करने से आपके तरक्की के रास्ते खुलते हैं. आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आती.
