राशिफल

गुलाब जामुन खाने का अचानक मन करे तो आप इस ट्रिक से फटाफट गुलाब जामुन बना सकते हैं

गुलाब जामुन खाने का अचानक मन करे तो आप इस ट्रिक से फटाफट गुलाब जामुन बना सकते हैं

गुलाब जामुन खाने का अचानक मन करे तो आप इस ट्रिक से फटाफट गुलाब जामुन बना सकते हैं. इन्हें बनाने में न कोई झंझट है और स्वाद मार्केट से भी अच्छा होता है. जानिए रेसिपी

कुछ लोगों को मीठा खाने का बहुत शौक होता है. उनके घरों में अक्सर मिठाई रखी रहती है. कई बार बच्चे या पति ऐसी जिद कर देते हैं जिसे तुरंत पूरा करना मुश्किल हो जाता है. अगर आपका अचानक से गुलाब जामुन खाने का मन कर तो आप इस तरह तुरंत गुलाब जामुन बनाकर खा सकते हैं. जी हां आज हम आपको बिना मावा के गुलाब जामुन बनाने का तरीका बता रहे हैं. ये गुलाब जामुन इतने स्वादिष्ट बनते हैं कि मार्केट के रसगुल्ले भी इनके आगे फीकी लगते हैं. हम आपको बिना किसी झंझट के सिर्फ मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाना बता रहे हैं. आइये जानते हैं मिल्क पाउडर से कैसे बनाएं गुलाब जामुन.

मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

  • मिल्क पाउडर- 2 कप   
  • मैदा- 3 चम्मच 
  • फुल क्रीम दूध- आधा कप
  • थोड़ा घी चिकनाई के लिए 
  • बेकिंग पाउडर- एक चुटकी
  • गुलाब जामुन फ्राई के लिए घी 

गुलाब जामुन की चाशनी कैसे बनाएं 

  • चीनी- एक कटोरी 
  • पानी- डेढ़ कप 
  • इलाइची पाउडर 2 चुटकी
  • केसर के धागे- 7-8

मिल्क पाउडर से गुलाब जामुन की रेसिपी

  • सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर गर्म कर लें.
  • अब इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • जब दूध गरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें. 
  • हल्के गुनगुने दूध में मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर और मैदा डालकर मिलाएं और आटे की तरह गूंथ लें.
  • जो मिश्रण तैयार हुआ है उससे गोल-गोल रसगुल्ले बना लें. 
  • मीडियम फ्लेम पर चीनी और पानी डालकर चाशनी बनने रख दें. 
  • जब चाशनी थोड़ी पक जाए तो इसमें इलायची और केसर डालकर दें. 
  • अब रसगुल्ले फ्राई करने के लिए कड़ाही में घी गर्म करें.
  • धीमी आंच पर गुलाब जामुन को हल्का ब्राउन होने तक सेक लें.
  • अब तैयार गुलाब जामुन को चाशनी में डाल कर 1-2 घंटे के लिए रख दें.
  • गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं. आप किसी भी समय ऐसे गर्मागरम गुलाब जामुन का स्वाद ले सकते हैं.
  • आप किसी त्योहार पर ये गुलाब जामुन बनाकर खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें...