सियासत
शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले
शुक्रवार के दिन गरीबों में वस्त्र का दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. दूसरों की मदद करने वालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती है.
पुराने कर्ज से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन आप पांच पीली कौड़ी और एक चांदी का सिक्का पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दीजिए. इससे धन आवक बढ़ेगी और कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलेगा.
कुंडली में शुक्र कमजोर रहने पर सुख-सौभाग्य में कमी होने लगती है और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां रहती है. ऐसे में शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर स्नान करें.
