सियासत
NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया बड़ा बयान
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी.
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कही ये बात
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नीट मामले पर कहा,'जिन बच्चों ने सवाल खड़ा किया है.सरकार उन्हें गंभीरता से ले रही है.जो घटना हमारे सामने आई है, दोषियों को दंडित किया जायेगा. भारत सरकार पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है. कोर्ट के फैसले को आने दें. जो कोर्ट कहेगा वो किया जायेगा.
