क्राइम

पैंथर्स के लिए आशीष कुमार डहरिया ने 62 गेंदों में 123 रन जमाए। आशीष डहरिया प्लेयर ऑफ द मैच बने

पैंथर्स के लिए आशीष कुमार डहरिया ने 62 गेंदों में 123 रन जमाए। आशीष डहरिया प्लेयर ऑफ द मैच बने

CCPL: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खेली जा रही छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) में मंगलवार, 11 जून को रायगढ़ लायंस ने बस्तर बाइसंस को 10 विकेट से हराया दिया, वहीं आज के दूसरे मुकाबले में राजनांदगांव पैंथर्स ने सरगुजा टाइगर्स को 7 विकेट से शिकस्त दी।

 

राजनांदगांव vs सरगुजा मैच में दो सेंचुरी

 

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज के दूसरे मैच में राजनांदगांव पैंथर्स ने सरगुजा टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया।

सरगुजा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 216 रन बनाए यानी राजनांदगांव पैंथर्स को 217 रन का टारगेट दिया।

टाइगर्स के लिए सानिध्य हुरकत ने नाबाद 110 रन बनाए और गगनदीप सिंह ने 48 रन का योगदान दिया।

लेकिन सानिध्य की सेंचुरी भी टाइगर्स की हार नहीं टाल सकी। पैंथर्स के लिए अजय मंडल और सत्यम दुबे को एक-एक सफलता मिली।

आशीष ने 62 गेंदों में बनाए 123 रन

टारगेट का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स टीम ने 18.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाकर मैच जीत लिया।

पैंथर्स के लिए आशीष कुमार डहरिया ने 62 गेंदों में 123 रन जमाए।

इसी टीम के संजित देसाई ने 39 रन और अजय मंडल ने नाबाद 35 रन बनाए। टाइगर्स के लिए सिर्फ हर्ष यादव सफल गेंदबाज रहे, उन्हें दो विकेट मिले।

आशीष डहरिया प्लेयर ऑफ द मैच बने

  • प्लेयर ऑफ द मैच- आशीष कुमार डहरिया
  • मोस्ट सिक्सेस – आशीष कुमार डहरिया
  • सुपर स्ट्राइकर- सानिध्य हुरकत
  • परफेक्ट कैच- गगनदीप सिंह
  • ऑरेंज कैप- आशीष कुमार डहरिया

 

ये भी पढ़ें...