सियासत

केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिख समाज के दो मंत्री : सिख समाज में हर्ष

केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिख समाज के दो मंत्री : सिख समाज में हर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में हरदीप सिंह पूरी एवं रवनीत सिंह बिट्टू को शामिल किए जाने पर छत्तीसगढ़ सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले कार्यकाल में हरदीप सिंह पूरी एकमात्र केंद्रीय मंत्री थे इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदीप सिंह पुरी के साथ पंजाब से रवनीत सिंह बिट्टू को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर सिख समाज के प्रतिनिधित्व को महत्व दिया है | केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिख समाज के दो नेताओं को स्थान दिए जाने पर छत्तीसगढ़ सिख समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं आशा की है कि सिख समाज के यह दोनों मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करेंगे एवं देश के साथ-साथ सिख समाज का नाम रोशन करेंगे |

ये भी पढ़ें...