सियासत

बढ़ता हुआ तापमान, चिलचिलाती गर्मी जब बड़े लोग नहीं झेल पा रहे हैं तो बच्चों कैसे ही झेल पाएंगे.

बढ़ता हुआ तापमान, चिलचिलाती गर्मी जब बड़े लोग नहीं झेल पा रहे हैं तो बच्चों कैसे ही झेल पाएंगे.

बच्चे को खेल के लिए बाहर निकालते हैं तो रखें खास ख्याल रखें

2-5 साल के बच्चे बहुत छोटे होते हैं. हीट वेवे के दौरान उन्हें खास प्रोटेक्शन की जरूरत है. सबसे पहले तो बच्चे को एकदम हाइड्रेट रखें. बच्चा जितना पानी पीता है तो अच्छा है. छोटे बच्चे खुद से पानी नहीं पी पाते हैं. जब तक बच्चा 2 साल से अधिक का न हो जाए वह खुद से पानी नहीं पीता है. ऐसी स्थिति में माता-पिता या घर के बड़े की जिम्मेदारी बनती है कि वह समय-समय पर पानी पिलाते रहें. इन सब के अलावा हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स भी पिलाएं. ताकि बच्चे हीट वेव से लड़ने में कामयाब हो.

सन प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें

बच्चा जब भी बाहर निकले तो सन प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें. ताकि उनकी स्किन ड्राई न हो. बच्चे को चेहरे, गर्दन, हाथ और शरीर पर क्रीम जरूर लगाएं. 

बच्चे का सिर टोपी का कपड़े से ढकना न भूलें. इससे बच्चे का सिर गर्म नहीं होगा. 

सूती कपड़े पहनाएं

गर्मी में बच्चे को सूती और हल्के कपड़े पहनाएं. यह बच्चे की सेहत के लिए बहुत जरूरी है. इस दौरान बच्चे को मोटे कपड़े पहनाना बिल्कुल भी सही नहीं है. नेचुरल फैब्रिक जैसे कि कॉटन का हल्का और ढीला कपड़ा पहनाएं.

आउटडोर प्ले टाइम का समय निर्धारित करें

बच्चे को बाहर खेलने निकाले भी तो 10-2 के बीच नहीं निकलने दे. बल्कि हीट वेव के दौरान उन्हें शाम के वक्त ही खेलने दे नहीं तो डिहाइड्रेशन के साथ-साथ कई दूसरी बीमारियों के भी शिकार हो जाएंगे. 

 

ये भी पढ़ें...