राशिफल

कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है. इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती है.

कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है. इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती है.

कीवी कई पोषक तत्वों से होता है भरपूर

कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए आप इसे अमृत फल मान सकते हैं. इसे खाने से आप कई सारी बीमारियों से रहेंगे दूर और वजन भी नहीं बढ़ेगा. 

इन परेशानियों में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है?

आंखों से जुड़ी बीमारी

आपको अगर नहीं पता है तो बता दें कि आंखों से जुड़ी बीमारियों में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और धुंधलापन की समस्या भी दूर हो जाती है.

इम्युनिटी को रखता है मजबूत

कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है. इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती है. अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ानी है तो आपको कीवी जरूर खाना चाहिए. इसमें विटामिन- सी भरपूर मात्रा में होता है. इसे खाने से इम्युनिटी बढ़ती है. 

दिल को रखता है हेल्दी

कीवी खाने से दिल अच्छा रहता है. यह अच्छे से काम करता है. इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम कीवी करती है. यह धमनियों को मजबूत करने का काम भी करती है. 

ये भी पढ़ें...