राशिफल
बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें सफलता प्राप्ति के लिए उपाय
अगर आपकी तरक्की में किसी प्रकार की कोई रुकावट आ रही है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुलसी की विधिवत पूजा-पाठ करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में आ रही रुकावटों से भी छुटकारा मिल सकता है। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें सफलता प्राप्ति के लिए उपाय
अगर आप कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को मिश्री और दही का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय
अगर आपको हमेशा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन रात्रि में चंद्रदेव को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करें। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
