राशिफल
मुंबई में फिल्मी सितारों ने डाले वोट,लोगों से भी की अपील
जाह्नवी कपूर, फरहा खान, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और राजकुमार राव भी सुबह जल्दी वोट डालने वालों में थे।
शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर वोटिंग के बाद स्याही लगी उंगली के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, अपना वोट डालें। हर वोट कीमती है।
राजकुमार राव ने अंधेरी वेस्ट के ज्ञान केंद्र हाई स्कूल में वोट डालने के बाद मीडिया से कहा, मैंने अपना वोट डाल दिया है। बड़ी संख्या में बाहर निकलें और वोट दें।
जाह्नवी ने बांद्रा इलाके में वोट डाला और मीडिया कर्मियों के सामने स्याही लगी अपनी उंगली के साथ पोज दिया।
