राशिफल

'ब्लूबेरी' खाने से लो-ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है.

'ब्लूबेरी' खाने से लो-ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है.

ब्लूबेरी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई तरह की दिल की बीमारियों में फायदा पहुंचा सकते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले सॉल्यूबल एंजियोटेंसिन (हार्मोन) में कमी होने के कारण दिल की बीमारियां कम हो सकती हैं। ब्लूबेरी की लिपिड-कम करने वाली क्षमता दिल से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकती हैं।

दिल को हेल्दी रखने में मददगार: कई अध्ययनों ने दावा किया है कि 'ब्लूबेरी' खाने से लो-ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है. अगर आप इस फल का रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करेंगे तो ये ब्लड वैसल्स को आराम देकर और सूजन को कम करके दिल की बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

 

वजन को कंट्रोल करने में मददगार: ब्लूबेरी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि ये फल वजन को कंट्रोल में रखने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं. 

 स्किन के लिए फायदेमंद: ब्लूबेरी में विटामिन A, C और E होते हैं, जो स्किन को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. ये विटामिन प्रदूषण और यूवी किरणों से त्वचा की पूरी सुरक्षा करते हैं. ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर पड़ने वाले प्रभावों को धीमा कर सकता है

ये भी पढ़ें...