राशिफल
शाम के नाश्ते में कुछ कुरकुरा और नमकीन खाने का मन है| तो बेहद आसान तरीके से फिंगर चिप्स
फिंगर चिप्स बनाने का तरीका और विधि फिंगर चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलुओ को अच्छी तरह से धोकर छील लें| उसके बाद आलुओ को चौकोर डंडियो के आकार में काट लें| फिर सभी आलुओ के टुकड़ें कर लें| ख्याल रखें आलू काटने के तुरंत बाद पानी में डाल दें| ऐसा करने से आलू काले नहीं पड़ते है| फिर एक भगोने में दो गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी गर्म हो जाएं तब उसमे कटे हुए आलू डालकर उबलने दें| जब आलू अधपके हो जाएं तब गैस को बंद कर दें और आलुओ को छलनी में निकाल लें| जब आलुओ का पानी निकल जाएं तब आलुओ को एक बाउल में निकाल लें| फिर बाउल में मैदा और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर एक कड़ाही में फिंगर चिप्स तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे मैदा लगे आलुओ को डाल दें| मध्यम आँच पर फिंगर चिप्स को चार से पाँच मिनट तक अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें| जब चिप्स गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें कड़ाही में से निकाल कर प्लेट में रख लें|
स्वादिष्ट कुरकुरे फिंगर चिप्स बनकर तैयार है| फिंगर चिप्स पर चाट मसाला और लाल मिर्च छिड़क कर मिक्स कर लें| फिंगर चिप्स को चिली सॉस और टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें|
