प्रदेश
2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है- रेणुका सिंह
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भरतपुर सोनहत से विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग साधारण क्षेत्र नहीं हैं। कोरोना के बाद अंबिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती हैं। इसके आवागमन के लिए रेलवे मार्ग का दोहरीकरण के काम की स्वीकृति दे दी है। करीब 500 करोड़ का काम चालू है। अमृत भारत के तहत अंबिकापुर और बैकुंठपुर के रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं अंबिकापुर के दरमा में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। 19 विकासखंडों में 38 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य स्कूल की स्थापना हुई।श्रीमती रेणुका सिंह ने आगे कहा कि 2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था है और दो वर्षों के भीतर तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। समृद्ध भारत बनाने के लिए सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाएं और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने संकल्प लें।
