प्रदेश
सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों एवं एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण लोकसभा आम निर्वाचन-2024
17 अप्रैल 2024/लोकसभा आम निर्वाचन अंतर्गत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम.टी. रेजू एवं व्यय प्रेक्षक संदीप मंडल ने आज जिले के अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) चेक पोस्ट मरोड़ा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी रखते हुए सघन जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम बी.एस. उइके, पखांजूर एसडीएम ए.एस. पैकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
