प्रदेश

स्वीप सहेलियों ने ग्राम पीढ़ापाल में निकाली मतदाता जागरूकता रैली लोकसभा आम निर्वाचन-2024

स्वीप सहेलियों ने ग्राम पीढ़ापाल में निकाली मतदाता जागरूकता रैली लोकसभा आम निर्वाचन-2024

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी  सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता किया जा रहा है। इसी क्रम में कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पीढ़ापाल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप सहेली के सदस्यों द्वारा गांव के साप्ताहिक बाजार में रैली निकालकर लोकसभा निर्वाचन में 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही दीवारों पर विभिन्न स्लोगन एवं नारा लिखते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

ये भी पढ़ें...