प्रदेश

श्रमिकों ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए ली शपथ लोकसभा आम निर्वाचन-2024

श्रमिकों ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए ली शपथ लोकसभा आम निर्वाचन-2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में मनरेगा कार्य स्थलों में कार्यरत श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ईरागांव और चारामा विकासखण्ड के ग्राम चिनौरी के मनरेगा कार्यस्थल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समस्त श्रमिकों को ‘चलो मतदान केन्द्र की ओर’ के नारे के साथ लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें...