प्रदेश
मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़े जाने की जांच करने तथा फर्जी नाम को हटाकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही करने हेतु ।
अंतर्गत लेख है कि वर्तमान लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाता सूची पूर्ण निरीक्षण का विशेष कार्यक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा कराया गया था जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुनरीक्षण कर मतदाता सूची में से फर्जी नाम को विलोपित किया जाना था। छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों द्वारा मतदाता सूची में फर्जी नाम के जुड़े होने की शिकायत रेंगाखार वन क्षेत्र में सिवनी खुर्द तथा सरसपुर लोहारा थाना क्षेत्र कवर्धा में की गई जिस पर एफआईआर कर पुलिस ने जांच में नागरिकों द्वारा की गई शिकायत को सत्य पाया।
अतः उपरोक्त विषय के गंभीरता को देखते हुए मतदाता सूची में फर्जी नाम के पुनरीक्षण की कार्यवाही करने तथा मतदाता सूची में से फर्जी नामों को अतिशीघ्र विलोपित करने का कष्ट करें। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विधिवत कार्यवाही नहीं किए जाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनुशनात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
