देश विदेश
मैं हूं चौकीदार की तर्ज पर इस बार भारतीय जनता पार्टी का मोदी का परिवार वाला नारा रहेगा मेन कैंपेन
मैं हूं चौकीदार की तर्ज पर इस बार भारतीय जनता पार्टी का मोदी का परिवार वाला नारा रहेगा मेन कैंपेन
कल पटना में विपक्ष के इंडिया गठबंधन की सभा में लाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कटाक्ष किया था , लाल यादव के इस कटाक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से लेते हुए पलट वार करते हुए कहा कि भारत की जनता मेरा परिवार है 140 करोड़ देशवासी मेरे परिवार का हिस्सा है और फिर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को जवाब देने के लिए सभी बड़े नेताओं ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए अपने नाम के साथ मोदी मेरा परिवार जोड़ दिया |
भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक अकाउंट में मोदी मेरा परिवार लिखने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी कार्यकर्ता भी अपने-अपने अकाउंट मैं बदलाव करते हुए मोदी मेरा परिवार जोड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए इसे एक बड़े नारे के रूप में बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है |
पिछली बार सभी ने मैं भी चौकीदार लिखकर कहकर एक बड़ा अभियान देश में चलाया था और जो सफल भी रहा था
अब देखने वाली बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मैं भी मोदी का परिवार वाला नारा विपक्ष पर कितना भारी पड़ता है |
