सियासत
चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल, इक तू ही धनवान है गोरी बाक़ी सब कंगाल लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास
मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस
पंकज उधास पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आज सुबह 11 बजे आखिरी सांस ली.
लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है. ये न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है
