प्रदेश
निगम द्वारा बड़े बकायादारो के संबंधित 9 संस्थाओं को सीलबंद किया गया, कार्यवाही के दौरान निगम को 429723 रू. का भुगतान तत्काल प्राप्त हुआ
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों , राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में सभी बडे बकायेदारों से नियमानुकुल कडाई के साथ बकाया राजस्व वसूली अभियानपूर्वक नगर पालिक निगम रायपुर के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतरता से सुनिश्चित करने एवं बड़े बकायेदारों के संस्थानों में बकाया न देने की स्थिति में संबंधित बकायादारों पर सीलबंदीध् कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। आयुक्त के निर्देशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों , राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली हेतु प्रतिदिन निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज इस क्रम में नगर पालिक निगम राजस्व विभाग की टीमो ने बकाया निगम को अदा न करने पर संबंधित 9 संस्थानो में कडाई से सीलबंदी की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान निगम राजस्व विभाग को 429723 रू. का भुगतान स्थल पर तत्काल प्राप्त हुआ।
आज जोन 1 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 18 में वर्ष 2016-17 से 124468 रू. के बकायेदार मनोज, विनोद प्रकाष पर कार्यवाही की । 2 स्थानों पर बकायेदारों द्वारा निगम को बकाया अदा न करने पर सील बंद की कार्यवाही की गई। निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा गोलबाजार एवं मोतीबाग काम्पलेक्स में 2019-20 से 356040 रू. के बकायेदार गुलाब भाई दुकान नंबर 33, कय्यूम भाई दुकान नंबर 34 की दुकानों मंे बकाया अदा न करने पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। चार अन्य बकाया दुकानदारों ने स्थल पर ही कुल 173240 रू. बकाया राषि का निगम को तत्काल भुगतान कर दिया । निगम जोन 7 राजस्व विभाग द्वारा वार्ड 24 में 11122 रू. के बकायेदार ऋचा अग्रवाल एमबीए दुकान द्वारा बकाया अदा न करने पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। जोन 8 द्वारा वार्ड 1 एवं 21 में बकायेदार विक्रांत बैटरी मालिक तेजेन्दर सिंह वर्ष 2018-19 से बकायेदार राजेन्द्र सिंह होटल, वर्ष 2020-21 से बकायेदार महिमा देवी मोटर गैराज कुल बकाया राषि 767979 रू. की वसूली हेतु 3 भिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। इसमें 2 बकायेदारो ने 3 वर्षो का बकाया स्थल पर ही कुल बकाया 256483 रू. का निगम की टीम को भुगतान कर दिया । नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 8 में वर्ष 2015-16 से 900000 रू. के बकायेदार अषोक साहू द्वारा बकाया राषि अदा न करने पर स्थल पर संबंधित बकायेदार की 4 दुकानो को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।
आज नगर निगम द्वारा 2159609 रू. के बकाया डिमांड बिल नोटिस के विरूद्ध अभियान चलाकर 9 बडे बकायेदारो के संबंधित संस्थाओ में सीलबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को 429723 रू. का तत्काल भुगतान कर दिया गया । अभियान आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी 10 जोनो की राजस्व विभाग टीमो द्वारा निरंतर जारी रहेगा। सभी बकायादारो से नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः अपील की गई है कि नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को तत्काल बकाया राजस्व की सम्पूर्ण राशि अदा कर दें एवं कार्यवाही की असुविधा से सुरक्षित रहें । अन्यथा की स्थिति में अभियानपूर्वक नियमानुसार सीलबंदीध् कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।
