प्रदेश

हिंदू समाज विरोधी पोस्ट पर मचा बवाल: भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

हिंदू समाज विरोधी पोस्ट पर मचा बवाल: भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

तिल्दा नेवरा (छत्तीसगढ़ )-सोशल मीडिया में हिन्दू समाज विरोधी पोस्ट पर मचा बवाल खरोरा ,मंदिर हसौद ,धरसींवा ,के भारी संख्या में पुलिस बल तैनात तिल्दा नेवरा के समीप गांव सिनोधा के रहने वाले एक नाबालिक लड़के ने सोशल मीडिया में हिन्दू समाज विरोधी पोस्ट कर दिया जिसे लेकर आज बजरंग दल, भाजपा ,आदि हिंदूवादी संगठनो ने शहर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार और कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच को आगे बढ़ाया है. भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग सहित एक मौलाना को धारा 295a ,153A ,34 के तहत गिरफ्तार किया है वही थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा है की दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जा रही है

ये भी पढ़ें...