प्रदेश

किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। प्रति एकड़ धान खरीदी की यह मात्रा बीते खरीफ की तुलना में लगभग 6 क्विंटल ज्यादा है। धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 130 लाख मेट्रिक टन है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा खरीदी होने की उम्मीद है। उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मिलर्स और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि कस्टम मिलिंग का काम बहुत तेजी से किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के कोटे का चावल सेंट्रल पूल में तेजी से जमा कराया जा सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी मिलर्स से पूरी क्षमता से और तेजी से मिलिंग करने की अपील की।

    स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और भगवान श्री राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ से भांचा राम के लिए सुगंधित चांवल भेजा जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राईस मील बड़ा व्यवसाय है। कृषि की प्रगति में भी राईस मिलर्स का बड़ा सहयोग है। सांसद सुनील सोनी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  दयाल दास बघेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

    समारोह में सांसद  सुनील सोनी, स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, विधायक  संपत अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  योगेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...