राशिफल

नए साल पर बनाएं ये खास रेसिपी, सभी को खूब आएगा पसंद!

नए साल पर बनाएं ये खास रेसिपी, सभी को खूब आएगा पसंद!

 आप फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी को अपना सकते हैं जो एक क्लासिक स्वीट डिश है। दूध और फलों से तैयार होने वाली फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी एक बेहद आसान प्रोसेस के साथ है। इसे बनाने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। आइए आपको एक हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast Recipe) फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाने की विधि बताते हैं।

 

Fruit Custard Recipe Ingredients in Hindi

  • 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
  • 1 लीटर दूध
  • 1 कटा हुआ सेब
  • 1 अनार
  • 10-12 काजू
  • 14-15 अंगूर
  • 1 कीवी
  • चीनी स्वादानुसार

Fruit Custard Recipe Method in Hindi

  1. सेब और कीवी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अंगूर को दो टुकड़ों में काट लें। अब अनार को लेकर उसका छिलका उतार लें। इसके बीजों को प्याले में निकाल लीजिए। अगर आप कस्टर्ड में कोई और मौसमी फल शामिल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
  2. अब आधा कप ठंडा दूध लें और इसे बाद के लिए रख दें। बाकी दूध को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। इसे गैस पर उबलने के लिए रख दें। दूध को धीमी आंच पर उबालें और स्वादानुसार चीनी डालें। अब बचे हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर डाल कर अच्छी तरह चला लीजिये।
  3. जब तक दूध में उबाल आ जाए, तब तक ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर पतली धारा में डालें। इसे चलाते रहें और गैस धीमी आंच पर रखें। दूध को लगातार चलाते रहने से आप पाएंगे कि दूध बर्तन के तले में नहीं लगता है। दूध को गाढ़ा होने तक उबालें। इसमें लगभग 5 से 7 मिनट का समय लगेगा।
  4. दूध के गाढ़ा होने के बाद इसे प्याले में निकाल लीजिए और प्याले को ठंडा होने के लिए पानी में रख दीजिए और चमचे से चला दीजिए। इससे दूध में मलाई नहीं लगेगी। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें सारे कटे हुए मेवे डाल दें और कस्टर्ड को 45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद कस्टर्ड को अनार दानों से सजाकर सर्व करें। आपका स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड खाने के लिए तैयार है।
  5. घर में कश्मीर की मश्हूर चाय मिनटों में हो सकती है तैयार, जानें नून टी रेसिपी

  6. Kashmiri Noon Chai Ingredients in Hindi

  7. दूध (2 कप)
  8. पानी (2 कप )
  9. इलाइची (2 क्रश की हुई)
  10. कश्मीरी ग्रीन टी या ग्रीन टी (2 छोटा चम्मच)
  11. नमक (1/2 छोटा चम्मच)
  12. बेकिंग सोडा (1/3 छोटा चम्मच)
  13. Kashmiri Noon Chai Recipe 

    गैस पर एक पैन में पहले एक कप पानी उबाल लें। इसमें जब उबाल आ जाए तो इसमें चाय की पत्ती डालकर 1 मिनट तक और उबालें। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालकर 10 सेकंड तक लगातार चलाते हुए पकाएं। इसके बाद एक कप पानी और डाल दें। साथ में इलाइची पाउडर भी मिला दें। इसका रंग लाल हो जाए तब तक उबालें।

    इसके बाद गैस की आंच कम करके इसमें दूध डालें। इस दौरान आपको इसे मिलाते रहना है। चलाते हुए देखें कि चाय का रंग धीरे-धीरे गुलाबी हो रहा है। अब चाय में एक दो बार उबाल आने दें। इस तरह से नून चाय यानी पिंक टी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे सर्व कर सकते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। इसकी तासिर काफी गर्म होती है, इसलिए दिन में 1 से 2 बार ही इसका सेवन करें।

  14. Methi Papdi Ingredients in Hindi

  15. एक बड़ा चम्मच- कसूरी मेथी
  16. 150 ग्राम- मेदा
  17. 200 ग्राम- बेसन
  18. 5 से 6- हरी मिर्च
  19. Methi Papdi Recipe in Hindi

    सबसे पहले एक बाउल लें या चाहें तो कोई बड़ा बर्तन भी ले सकते हैं। अब इसमें मैदा और बेसन डाल दें। इसके बाद थोड़ा नमक, मेथी और अजवाइन डाल दें। इसके बाद इसमें हल्का सा तेल और सोडा मिला दें। अब सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए आंटा गूंथ लें। आप चाहें तो हरा धनिया, अदरक और हरी मिर्च को बारीक काटकर इन समाग्री में मिक्स कर सकते हैं और फिर आटा गूंथ सकते हैं। इसे 10 मिनट के लिए ढ़क्कर छोड़ दें।

    पापड़ी बनाने के लिए गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें पूड़ी तलने जितना तेल गर्म कर लें। अब आटे की लोईयां बनाएं और फिर पूड़ी बेल लें। इसके बाद गर्म तेल में पूड़ियां डालकर छान लें। ध्यान रहे आपको इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। इस तरह से मेथी की पापड़ी तैयार हो जाएंगी। आप इसे किसी भी तरह से खा सकते हैं। हरी चटनी या चाय के साथ इसे खाने का मजा दुगना बढ़ सकता है।

  20. 1/4 चम्मच- मीठा सोडा
  21. नमक- स्वादानुसार
  22. एक छोटा चम्मच अजवाइन

ये भी पढ़ें...